राशिफल

आज का कुम्भ राशिफल, 09 जनवरी 2023: पारिवारिक रिश्तों में मिठास घोलते चले जाएं, नहीं तो किस्मत रूठ सकती है

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Jan 9, 2023, 09:48 AM IST

Aaj Ka Kumbh Rashifal 09 January 2023, Aquarius Horoscope Today in Hindi: रिश्तों में उतार चढ़ाव आने की अत्यधिक संभावना है। इसलिए हर पहलू से स्थिरता बनाए रखने का प्रयास करें, नहीं तो मन की उलझनें बढ़ती चली जाएंगी। रिश्तों और पैसों दोनों को इस वक्त बहुत अच्छे से संभालकर रखने की जरूरत है।

Image

कुम्भ राशिफल, 9 जनवरी

Aaj Ka Kumbh Rashifal 09 January 2023, Aquarius Horoscope Today in Hindi: कुम्भ (Aquarius) – किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते में बहुत सारा उतार-चढ़ाव चल रहा है। आपकी इच्छा है की आप अपने सपनों को पूरा करें और आप उस रिश्ते को अपनी जिंदगी का स्थाई हिस्सा बनाना चाह रहे हैं पर रोजमर्रा की उलझने ऐसी हैं जिसकी वजह से आपका मन परेशान होता चला जा रहा है।

क्या करें – रोजमर्रा की चुनौतियाँ हम सबके लिए बनी हैं। कोई भी रास्ता इतना खुशगवार नहीं होता की सबकुछ ही ठीक हो पर उस रास्ते को सही बनाने के लिए कोशिश करनी पड़ती है और आपकी कोशिशें इस समय कामयाब हो सकती हैं। लोगों से दूरियाँ बनाते चले जाने से बचना होगा।

क्या न करें – घर परिवार में रिश्तों से फासले न बनाते चले जाएँ क्योंकि ऐसा करने से तकदीर आपसे रूठ जाएगी, इसलिए ऐसा कुछ न करें जो अच्छे भले हालात भी आपकी पकड़ से बहार होते चले जाएं।

धन दौलत – पैसे की स्तिथि को संभाले रखना बहुत जरूरी है और बहुत हद तक आपका पैसा संभला भी हुआ है। यह ओर बात है की लोगों की वजह से आपके पैसे से जुड़े दबाव बढ़े रह सकते हैं जिसके लिए आपको खुद पर भी संयम रखना है और लोगों को भी बहुत कुछ समझाने की कोशिश करनी है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article