राशिफल

आज का कुंभ राशिफल, 05 दिसंबर 2022: आर्थिक स्थिति रहेगी शानदार, जानें कैसा होगी लव लाइफ

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 5, 2022, 12:11 AM IST

Aaj Ka Kumbh Rashifal 05 December 2022, Aquarius Horoscope Today in Hindi: आपकी आमदनी अच्छी है और आप बचत भी अच्छा कर पा रहे हैं। साथ ही आपने राजमर्रे के खर्चों को भी संभाल कर रखा हुआ है। जिसके कारण आपकी धन-दौलत की स्थिति बिल्कुल ठीक बनी हुई है। लेकिन रिश्तेनाते के मामले में आपका दिन कैसा रहेगा चलिए जानते हैं विस्तार से।

Image

Kumbh Rashifal, 05 December 2022

Aaj Ka Kumbh Rashifal 05 December 2022, Aquarius Horoscope Today in Hindi: कुम्भ (Aquarius) –आप इस वजह से चिंतित हैं क्योंकि आपकी मेहनत में स्थिरता नहीं बन पा रही, जबकि हालात आपकी मदद कर रहे हैं और लोग भी आपकी सहायता करना चाह रहे हैं, इसलिए खुद पे भरोसा तो बढ़ाना ही पड़ेगा.

क्या करें –हालात ने मदद की है और अपनों का सहयोग भी बना रहा है, यह ऐसी चीजें हैं जो किसी भी मुश्किल स्थिति में आपको मदद कर सकती है. पैसे से भी आप बहुत कुछ संभाल सकते हैं.

क्या न करें –अपने मन में किसी भी तरह की नकारात्मकता ना बढ़ाएं क्योंकि ऐसा करने से आपकी मेहनत में कमी आ जाएगी और उसका बुरा असर आपके कामकाज पर पड़ता चला जाएगा और यही ठीक नहीं.

रिश्ते-नाते - रिश्तों की अच्छाई को बनाए रखना बहुत आसान है. थोड़ी सी मेहनत करने से ही ऐसा संभव हो पाएगा, पर उसके लिए आपको अपनी भावुकता को पीछे छोड़ना होगा और लोगों से बहुत सहजता से पेश आना होगा.

धन-दौलत - आर्थिक स्थिति ठीक है और आप अपनों की हर तरह की जरूरतों को पूरा कर पा रहे हैं. काम से भी लाभ बना हुआ है और कामकाज में निवेश की जो जरूरतें हैं, उन्हें भी संभालना आसान होता चला जा रहा है.

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूर author

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 ... और देखें

End of Article