राशिफल

3 September 2024 Rashifal In Hindi: मेष और वृषभ राशि वाले जॉब को लेकर रहेंगे परेशान, जानिए बाकी राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

3 September 2024 Horoscope In Hindi: मेष राशि वालों को नौकरी में परेशानी होगी। लव लाइफ को लेकर भी तनाव में रहेंगे। जानिए बाकी राशि वालों के लिए आज का दिन (Aaj Ka Rashifal) कैसा रहेगा।

Image

3 September 2024 Panchang In Hindi

3 September 2024 Horoscope Today In Hindi: मेष राशि वालों को प्रगति के मार्ग में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी को लेकर आप परेशान रहेंगे। प्यार में ज्यादा इमोशन से बचें। वृषभ राशि वालों को पारिवारिक टेंशन रहेगी। कुछ उच्चाधिकारियों से आपका विवाद हो सकता है। पैसे ज्यादा खर्च हो सकते हैं। मिथुन राशि वाले स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। जानिए बाकी राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

3 September 2024 Horoscope Today In Hindi (Aaj Ka Rashifal)

मेष- चन्द्रमा पंचम व गुरु द्वितीय गोचर कर रहे हैं। बिजनेस में सफलता का दिवस है। छात्रों के प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए स्वतः मार्ग प्रशस्त होंगे।जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। युवा लव लाइफ में तनाव से बचें। हो सकता है कि चन्द्रमा आपको प्यार में ज्यादा ही इमोशन दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए समय निकालें। आज का उपाय, हनुमान जी की उपासना करें। गुड़ का दान करें। शुभ रंग -नारंगी व सफेद। शुभ अंक -03 व 09

वृष- शुक्र व चन्द्रमा बिजनेस प्रोग्रेस की बड़ी सम्भावना दे सकता है। पारिवारिक टेंशन से बचें। जॉब वर्क को पूर्ण करें। आपके कुछ उच्चाधिकारियों से ही आपका विवाद हो सकता है। धन के अतिशय व्यय पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। शुभ रंग -नीला व बैगनी। शुभ अंक -03 व 09

मिथुन- तृतीय सूर्य व द्वादश गुरु करियर के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला गोचर है। बिज़नेस के लिए आज का समय बेहतर रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण व्यावसयिक कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। जॉब में कार्यस्थल पर विवाद से बचें। आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग -सफेद व बैगनी। शुभ अंक -04 व 08

कर्क-चन्द्रमा द्वितीय व गुरु एकादश होकर शुभ फल देंगे। बिज़नेस में मनमाफिक सफलता नहीं मिल पा रही है। छात्रों के करियर में बेहतर परिणाम पाएंगे। सुदूर धार्मिक यात्रा का विचार आ सकता है। आत्मबल को बनाये रखें। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय -श्री अरण्यकाण्ड मंत्र का जप करें। गेंहू व गुड़ का दान पुण्यदायी है। शुभ रंग -सफेद व नारंगी। शुभ अंक -03 व 09

सिंह-चन्द्रमा-सूर्य इसी राशि में व गुरु दशम होकर शुब रहेंगे। संतान की प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। मेष व कन्या राशि के उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। आज का उपाय -उड़द व गुड़ का दान श्रेष्ठ दान है। हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। शुभ रंग -नारंगी व सफेद। शुभ अंक -01 व 03

कन्या- बुध व शुक्र पॉलिटिक्स जे जुड़े जातकों को लाभान्वित करेंगे। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। आत्मविश्वास की पॉजिटिव ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। रुके धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ खुशहाल रहेगी। आज का उपाय -मसूर का दान करें। श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। पिता का आशीर्वाद लें। शुभ रंग -हरा व बैगनी। शुभ अंक -04 व 08

तुला- चन्द्रमा एकादश व गुरु अष्टम है।व्यवसाय को लेकर लाभान्वित हैं। यात्रा अच्छी रहेगी, यह खूबसूरत जर्नी आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ में तनाव संभावित है। आज का उपाय -घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करके ही बाहर निकलें। असत्य बोलने से बचें। पिता का आशीर्वाद लें। उड़द का दान करें। शुभ रंग -हरा व आसमानी। शुभ अंक -05 व 09

वृश्चिक- मंगल चन्द्रमा आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा। शुक्र धन से भरा रखेगा। चन्द्रमा व सूर्य अष्टम है। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन सफल रहेगा। आज का उपाय - विहंगों को दाना पानी देने के शुभ पुण्य से कार्य बाधा समाप्त होती है। शुभ रंग -लाल व नारंगी। शुभ अंक -,02 व 07

धनु- खष्ठम गुरु व तृतीय शनि हैं। बिजनेस में कार्यों की अधिकता आपको परेशान करती रहती है। चन्द्रमा -सूर्य भग्योदय भाव में हैं। अपनी पर्सनालिटी को और बेहतर करें। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। प्रेम में संशय व क्रोध का स्थान नहीं होता है। आज का उपाय--धार्मिक पुस्तकों का दान यश व प्रतिष्ठा दिलाता है। शुभ रंग -पीला व सफेद। शुभ अंक -03 व 09

मकर-अष्टम चन्द्रमा व पंचम गुरु व्यवसाय बेहतर करेगा। आज छात्र करियर को सही दिशा दे सकते हैं। मकान क्रय करने का विचार बेहतर है। बिजनेस में सक्रियता आपकी सहायता करेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय --शिवलिंग को मधु व शमी पत्र अर्पित करें। शनि के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें। धार्मिक पुस्तको के दान से पुण्य की प्राप्ति होगी। शुभ रंग -नीला व बैगनी। शुभ अंक -03 व 09

कुम्भ-सप्तम चन्द्रमा-सूर्य व चतुर्थ गुरु न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं। ऑफिस में कार्यों की अधिकता का दबाव रहेगा। अग्रिम समस्याओं को आज हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। कुछ अधीनस्थ कर्मचारी प्रॉब्लम दे सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है लेकिन श्वांस के पेशेंट सावधानी बरतें। आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें व तिल का दान करें। शुभ रंग -हरा व बैगनी। शुभ अंक -05 व 07

मीन-आर्थिक उद्देश्य में सफलता मिलेगी। गुरु तृतीय व चन्द्रमा खष्ठम है। कोई नया बिजनेस वर्क अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। रियल स्टेट से जुड़े लोग सफल रहेंगे। छात्रों की मेहनत उनको यशस्वी बनाएगी। आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें व उड़द का दान करें। शुभ रंग -पीला व लाल। शुभ अंक -03 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article