अध्यात्म

3 September 2024 Panchang In Hindi: पंचांग से जानिए दिन भर के सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त, सूर्योदय और सूर्यास्त समय

3 September 2024 Panchang In Hindi: पंचांग अनुसार 3 सितंबर को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है और नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी है। वहीं योग सिद्ध रहेगा। जानिए राहुकाल और अभिजित मुहूर्त क्या रहेगा।

Image

3 September 2024 Panchang In Hindi

3 September 2024 Panchang In Hindi: इस दिन भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि शाम 7 बजकर 24 मिनट तक रहेगी इसके बाद भाद्रपद मास का शुक्ल पक्ष लग जाएगा। नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी रहेगा। योग सिद्ध शाम 7 बजकर 5 मिनट तक इसके बाद साध्य योग लग जाएगा। सूर्य देव और चंद्र देव दोनों सिंह राशि में रहेंगे। राहुकाल दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से शाम 5 बजकर 5 मिनट तक रहेगा। अब जानिए 3 सितंबर का पूरा पंचांग।

3 सितंबर 2024 पंचांग (3 September 2024 Panchang)

संवत---पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-भाद्रपद ,कृष्ण पक्ष

तिथि-अमावस्या 07:23am तक फिर प्रतिपदा

व्रत- मंगलवार व्रत

दिवस-मंगलवार

सूर्योदय-05:40am

सूर्यास्त-06:36pm

नक्षत्र- पूर्वाफाल्गुनी

चन्द्र राशि --सिंह,स्वामीग्रह-सूर्य

सूर्य राशि-सिंह ,स्वामी -सूर्य

करण- नागव 07:35am तक तत्पश्चात क्रिस्तुधन

योग- सिद्ध07:07pm तक फिर साध्य

3 सितंबर 2024 शुभ मुहूर्त (3 September 2024 Shubh Muhurat)

अभिजीत-11:52am से 12:33 pm

विजय मुहूर्त-02:21pm से 03:25 pm तक

गोधुली मुहूर्त--06:24pm से 07:23 pm तक

ब्रम्ह मुहूर्त-4:06m से 05:04am तक

अमृत काल-06:07am से 07;53am तक

निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:52 से 12:43तक रात

संध्या पूजन-06:21 pm से 07:07pm तक

दिशा शूल --उत्तर दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

3 सितंबर 2024 अशुभ मुहूर्त (3 September 2024 Ashubh Muhurat)

03 बजे से 04:30 बजे तक

क्या करें-क्या ना करें- आज सोमवती अमावस्या के बाद 07:23 प्रातःकाल के बाद प्रतिपदा का महान व्रत है। भगवान शिव जी के साथ हनुमान जी की उपासना का पवित्र दिवस है। 09 या 18 मंगलवार व्रत का नियम पूर्वक करने से कई जन्म के पापों का नाश होता है। मंगल दोष का उपाय भी इस व्रत से कर सकते हैं। गुड़ व गेंहू का दान करें। भोजन शुद्ध व फलाहारी हो। कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान कराएं। आज सुंदरकांड के सम्पूर्ण पाठ का बहुत महत्व है। बड़े भाई की किसी बात की अवज्ञा मत करें।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article