शहर

'चाची ने मेरे भाई को मार डाला...' अवैध संबंध के चलते युवक ने किया सुसाइड? भाई ने सुनाई दर्द भरी कहानी

Greater Noida Suicide News: मृतक के भाई का आरोप है कि चाची उसके भाई को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करती थी। इसी प्रताड़ना से परेशान होकर अनिल ने 11 नवंबर की रात आत्महत्या कर ली। बृजेश का कहना है कि उसके भाई अनिल कुमार का उसकी चाची उमा के साथ संबंध था।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो साभार- AI)

Greater Noida Suicide News: सूरजपुर क्षेत्र में एक युवक की आत्महत्या का मामला सामने आया है। इस मामले में मृतक के भाई ने उसकी चाची पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि हमीरपुर निवासी बृजेश ने शनिवार सुबह थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बृजेश का कहना है कि उसके भाई अनिल कुमार का उसकी चाची उमा के साथ संबंध था। अनिल उनसे मिलने के लिए ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित उनके घर गया था।

चाची से भतीजे का था संबंध?

भाई का आरोप है कि उमा उसके भाई को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करती थी। इसी प्रताड़ना से परेशान होकर अनिल ने 11 नवंबर की रात आत्महत्या कर ली। घटना नॉर्थ विंड सोसाइटी के सामने सर्विस रोड के पास की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की हर पहलू से जांच की जा रही है।

चाची से पूछताछ कर रही है पुलिस

बृजेश ने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में नोएडा के सेक्टर-17 में रहता है। उसने भाई की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस इस मामले में चाची समेत सभी संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि मृतक और आरोपी के बीच आखिर क्या विवाद था। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article