AI द्वारा बनाई गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि केदारनाथ मंदिर का पारंपरिक मूल स्वरूप वैसा ही होगा जैसा आज है। बस उस वक्त प्रकृति के साथ आधुनिक तकनीक का शानदार मेल देखने को मिलेगा।
जैसे मंदिर परिसर के आस-पास का बहुत कुछ बदल जाएगा। पूरा परिसर सोलर एनर्जी से संचालित होगा और मंदिर परिसर में बने रास्ते, इमारतें और मठ-आश्रम हर जगह छतों पर सोलर पैनल लगे होंगे और सारी इमारतें ग्लास प्रूफ हो जाएंगी।
सोलर पैनल की मदद से पूरा मंदिर परिसर खुद से ही अपनी जरूरत की बिजली को पैदा कर सकेगा। इन तस्वीरों को देख ऐसा लग रहा है कि आज से 100 साल बाद केदारनाथ धाम पर्यावरण के अनुकूल और आत्मनिर्भर होगा।
केदारनाथ की यात्रा भी उस वक्त श्रद्धालुओं के लिए आसान हो जाएगी। जहां आज बाबा के दर्शन के लिए लंबे और कठीन रास्ते को तय करना पड़ता है वहीं, भविष्य में श्रद्धालुओं के लिए एक रोप-वे सिस्टम होगा। जिससे श्रद्धालु आसानी से पहाड़ों के बीच से होते हुए कुछ ही समय में मंदिर तक पहुंच जाएंगे।
केदारनाथ धाम की खूबसूरती तब और भी बढ़ जाएगी। जब वहां की इमारतों पर कांच के गुंबद (Glass Domes) लगे होंगे और उनके अंदर विभिन्न प्रकार के वनस्पति के पौधे और फूल लगाए जाएंगे। जो आयुर्वेद को एक नई दिशा देंगे। इससे आसपास का माहौल और भी शांत और सुंदर लगेगा। साथ ही भारत आधुनिकता के साथ अपनी प्राचीन चीजों को बचाए रखेगा।
सबसे खास बात यह होगी कि केदारनाथ सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लोगों को आकर्षित करेगा। अलग-अलग देशों के लोग यहां आएंगे और इस जगह की शांति और सुंदरता का अनुभव करेंगे। यह जगह इंसानों को जोड़ने का काम करेगी।
कुल मिलाकर 100 साल बाद का केदारनाथ धाम एक ऐसी जगह होगी, जहां पुरानी परंपराएं और नई तकनीक साथ-साथ चलेंगी। यह न सिर्फ आस्था का केंद्र रहेगा, बल्कि एक साफ, सुंदर और आधुनिक स्थान भी बनेगा, जहां हर कोई सुकून महसूस करेगा।