बिजली आज सभी लोगों के लिए एक जरूरी संसाधन बन चुकी है। बिना इसके आज जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। लेकिन बिजली इस्तेमाल करते हुए भी बहुत ध्यान रखना पड़ता है क्योंकि जितनी ज्यादा बिजली की खपत होगी उतना ही ज्यादा आपको बिल का भुगतान करना होगा।
अक्सर लोगों का बिजली का बिल बहुत ही ज्यादा आता है और वो अपने बढ़े हुए बिजली बिल से परेशान हो जाते हैं। आज हम आपको घर में मौजूद उन अप्लायंस के बारे में बताने जा रहे हैं जो बिजली की ज्यादा खपत के लिए जिम्मेदार होते हैं।
बिल बढ़ाने की बात हो तो एयर कंडीशनर और गीजर सबसे ऊपर आते हैं। घरों में इस्तेमाल होने वाले AC और गीजर का हिस्सा बिजली बिल में सबसे ज्यादा होता है।
इसके बाद अगले नंबर पर आपको ठंडा पानी देने वाला फ्रिज और आपके कपड़ों को रगड़-रगड़कर साफ करने वाली वॉशिंग मशीन है।
अगर आपके घर में ओवन या माइक्रोवेव है तो इसकी वजह से भी आपका बिजली बिल काफी बढ़ सकता है। वहीं अगर आप घर में इलेक्ट्रिकल केतली का इस्तेमाल करते हैं तो भी आपका बिल आसमान की बुलंदियों को छू सकता है।