HP TET Result 2026: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) द्वारा हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (HP TET 2026) जून 2026 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को hpbose.org पर जाना है और लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करते हुए परिणाम चेक कर सकते हैं।
कब आयोजित हुई थी परीक्षा
जानकारी के लिए बता दें कि एचपी टीईटी परीक्षा 2026 का आयोजन हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा 7 जून से 21 जून के बीच किया गया था। इसके बाद बोर्ड द्वारा आंसर की जारी की जिस पर प्राप्त आपत्ति के आधार पर रिजल्ट तैयार किया गया था। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। 7 जून से 21 जून की अवधि के दौरान बोर्ड द्वारा 10 परीक्षाओं का आयोजन किया गया था, जिसमें 32,531 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिसमें से 29 हजार 9 सौ परीक्षा में शामिल हुए थे। लेकिन पास केवल 6744 छात्र हुए हैं। इसके अनुसार बात करें तो परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 22.56 प्रतिशत है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - MHT CAP Round 3 List 2026: तीसरे दौर की प्रक्रिया शुरू, खाली सीटों पर जारी हुई प्रोविजनल लिस्ट
कहां और कैसे चेक करें एचपी टीईटी 2026 रिजल्ट?
स्टेप 1 - उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए HP TET Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अब आपके सामने एक नया लिंक खुलेगा, जहां आप अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करें।
स्टेप 4 - उसके बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5 - अब आपके सामने आपका रिजल्ट आ जाएगा।
अप उम्मीदवार अपने रिजल्ट को डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट भी लें। यह भविष्य में आपके काम आएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - IBPS Clerk 2026: 11,403 पदों पर आवेदन के लिए जरूरी डॉक्युमेंट्स की लिस्ट, एक की भी कमी एप्लीकेशन कर सकती है रद्द
