रोज सोने से प्लग से निकाल दें ये 7 गैजेट्स, नहीं तो बिजली बिल से खाली हो जाएगी जेब

आज के समय में घरों में WiFi राउटर, मोबाइल चार्जर, स्मार्ट टीवी, हीटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल आम हो गया है। लेकिन अक्सर लोग इन डिवाइस को इस्तेमाल करने के बाद प्लग से नहीं निकालते और ये स्टैंडबाय मोड में ही लगे रहते हैं।

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Feb 26 2026, 14:21 IST
स्टैंडबाय मोड में भी होती है बिजली की खपतImage Credit : Canva01 / 08

स्टैंडबाय मोड में भी होती है बिजली की खपत

स्टैंडबाय मोड में होने के बावजूद ये डिवाइस लगातार थोड़ी-थोड़ी बिजली खपत करते रहते हैं, जिससे बिजली का बिल धीरे-धीरे बढ़ता रहता है। इतना ही नहीं, कुछ डिवाइस से निकलने वाली तरंगें और गर्मी नींद और स्वास्थ्य पर भी असर डाल सकती हैं। इसके अलावा, लंबे समय तक प्लग में लगे रहने से शॉर्ट सर्किट या आग लगने का खतरा भी बना रहता है।

WiFi राउटर को रात में अनप्लग करना है बेहतर विकल्पImage Credit : Canva02 / 08

WiFi राउटर को रात में अनप्लग करना है बेहतर विकल्प

WiFi राउटर दिन-रात लगातार चलता रहता है और रेडियो वेव्स छोड़ता है। कुछ मामलों में ये तरंगें लोगों की नींद को प्रभावित कर सकती हैं। एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि रात में सोते समय WiFi राउटर का प्लग निकाल देना बेहतर होता है, खासकर यदि राउटर बेडरूम में रखा हो। इससे बिजली की बचत भी होगी और संभावित स्वास्थ्य प्रभाव से भी बचा जा सकता है।

हीटर और गीजर को प्लग में छोड़ना हो सकता है खतरनाकImage Credit : Canva03 / 08

हीटर और गीजर को प्लग में छोड़ना हो सकता है खतरनाक

हीटर और गीजर हाई वोल्टेज पर काम करने वाले उपकरण हैं। इन्हें इस्तेमाल करने के बाद प्लग में लगा छोड़ देने से न केवल बिजली की खपत बढ़ती है, बल्कि दुर्घटना का खतरा भी रहता है। कई मामलों में गीजर ब्लास्ट या हीटर से संबंधित हादसे सामने आ चुके हैं। ऐसे में इस्तेमाल के बाद इन्हें तुरंत प्लग से निकाल देना जरूरी है।

मोबाइल और लैपटॉप चार्जर भी करते हैं लगातार बिजली खर्चImage Credit : Canva04 / 08

मोबाइल और लैपटॉप चार्जर भी करते हैं लगातार बिजली खर्च

अक्सर लोग मोबाइल और लैपटॉप चार्ज करने के बाद चार्जर को प्लग में ही लगा छोड़ देते हैं। हालांकि डिवाइस चार्ज नहीं हो रही होती, फिर भी चार्जर बिजली खपत करता रहता है। इसके अलावा लंबे समय तक प्लग में लगे रहने से चार्जर ओवरहीट हो सकता है, जिससे आग लगने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए उपयोग के बाद चार्जर को अनप्लग करना सुरक्षित और समझदारी भरा कदम है।

एक्सटेंशन बोर्ड और मल्टीप्लग से बढ़ता है ओवरलोड का खतराImage Credit : Canva05 / 08

एक्सटेंशन बोर्ड और मल्टीप्लग से बढ़ता है ओवरलोड का खतरा

एक्सटेंशन बोर्ड में एक साथ कई डिवाइस लगे होने से उस पर लोड बढ़ जाता है, जिससे वह गर्म हो सकता है। इसे लगातार प्लग में लगा छोड़ देने से आग लगने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए उपयोग के बाद एक्सटेंशन बोर्ड को अनप्लग करना सुरक्षित विकल्प है।

स्मार्ट टीवी को केवल रिमोट से बंद करना पर्याप्त नहींImage Credit : Canva06 / 08

स्मार्ट टीवी को केवल रिमोट से बंद करना पर्याप्त नहीं

कई लोग टीवी को रिमोट से बंद कर देते हैं, लेकिन उसका मुख्य स्विच ऑन ही रहता है। इससे टीवी स्टैंडबाय मोड में रहता है और बिजली खपत जारी रहती है। इससे बिजली बिल बढ़ता है और टीवी की लाइफ पर भी असर पड़ सकता है। इसलिए सोने से पहले टीवी का प्लग सॉकेट से निकाल देना बेहतर होता है।

इलेक्ट्रिक केटल को प्लग में छोड़ना भी हो सकता है जोखिम भराImage Credit : Canva07 / 08

इलेक्ट्रिक केटल को प्लग में छोड़ना भी हो सकता है जोखिम भरा

इलेक्ट्रिक केटल का उपयोग पानी गर्म करने के लिए किया जाता है, लेकिन कई बार लोग इस्तेमाल के बाद इसे प्लग में ही छोड़ देते हैं। अगर इसका ऑटो-कट फीचर सही से काम नहीं करे, तो यह खतरे का कारण बन सकता है। इसलिए इस्तेमाल के बाद केटल को प्लग से निकाल देना जरूरी है।

सुरक्षित आदतें अपनाकर बचाएं बिजली और बढ़ाएं सुरक्षाImage Credit : Canva08 / 08

सुरक्षित आदतें अपनाकर बचाएं बिजली और बढ़ाएं सुरक्षा

छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर न केवल बिजली की बचत की जा सकती है, बल्कि संभावित दुर्घटनाओं से भी बचा जा सकता है। सोने से पहले सभी अनावश्यक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को प्लग से निकालने की आदत बनाना सुरक्षा और बचत दोनों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!