LPG vs Induction: कौन है सस्ता? एक महीने में कितना आएगा बिजली का बिल?

Induction Aur LPG Which Is Cheaper: अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच चल रहे तनाव का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। कई शहरों में रसोई गैस की कमी की खबरें सामने आ रही हैं। सरकार ने स्थिति को देखते हुए कमर्शियल गैस की सप्लाई पर रोक लगाई है और घरेलू उपयोग के लिए गैस वितरण पर सख्त निगरानी के निर्देश दिए हैं।

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Apr 14 2026, 16:09 IST
ऐसे हालात में लोगों का रुझान तेजी से इंडक्शन कुकर की ओर बढ़ा है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या इंडक्शन पर खाना बनाना वाकई सस्ता पड़ता है?Image Credit : Canva01 / 08

ऐसे हालात में लोगों का रुझान तेजी से इंडक्शन कुकर की ओर बढ़ा है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या इंडक्शन पर खाना बनाना वाकई सस्ता पड़ता है?

इंडक्शन कुकर की बिजली खपत कितनी होती हैImage Credit : Canva02 / 08

इंडक्शन कुकर की बिजली खपत कितनी होती है

आमतौर पर घरों में इस्तेमाल होने वाला इंडक्शन कुकर 1,800 से 2,000 वॉट यानी करीब 2 किलोवॉट क्षमता का होता है। यदि दो लोगों के लिए दाल, चावल और सब्जी जैसा सामान्य भोजन तैयार किया जाए, तो इसमें लगभग 45 से 60 मिनट का समय लगता है।

एक दिन का खर्चImage Credit : Canva03 / 08

एक दिन का खर्च

इस दौरान करीब 1 से 1.2 यूनिट बिजली खर्च होती है। भारत में औसतन 7 से 8 रुपये प्रति यूनिट बिजली दर मानी जाए तो दो लोगों का खाना बनाने में लगभग 7 से 10 रुपये का खर्च आता है।

एलपीजी गैस पर कितना खर्च आता हैImage Credit : Canva04 / 08

एलपीजी गैस पर कितना खर्च आता है

देश में घरेलू रसोई गैस इंडेन, भारत गैस और एचपी जैसी कंपनियों द्वारा सप्लाई की जाती है। 14.2 किलोग्राम का एक सिलेंडर करीब 900 रुपये का पड़ता है। एक सामान्य परिवार में यह सिलेंडर करीब 25 से 30 दिन तक चलता है। ऐसे में यदि दैनिक खर्च निकाला जाए, तो दो लोगों का खाना बनाने में लगभग 30 से 35 रुपये तक का गैस खर्च हो सकता है।

इंडक्शन बनाम गैस: कौन ज्यादा किफायतीImage Credit : Canva05 / 08

इंडक्शन बनाम गैस: कौन ज्यादा किफायती

अगर सीधे तुलना की जाए, तो इंडक्शन पर दो लोगों का खाना बनाने में जहां 7 से 10 रुपये खर्च होते हैं, वहीं गैस पर यही खर्च 30 रुपये या उससे अधिक हो सकता है।

गैस की तुलना में सस्ताImage Credit : Canva06 / 08

गैस की तुलना में सस्ता

यानी सामान्य परिस्थितियों में इंडक्शन पर खाना बनाना गैस की तुलना में सस्ता साबित हो सकता है। हालांकि यह खर्च बिजली की दर, खाना पकाने के समय और उपकरण की गुणवत्ता के अनुसार बदल सकता है।

क्या इंडक्शन गैस का पूरा विकल्प है?Image Credit : Canva07 / 08

क्या इंडक्शन गैस का पूरा विकल्प है?

इंडक्शन कुकर तेज और ऊर्जा की दृष्टि से अधिक प्रभावी माना जाता है, लेकिन यह हर घर में गैस का पूरी तरह विकल्प नहीं बन सकता।

दोनों का इस्तेमालImage Credit : Canva08 / 08

दोनों का इस्तेमाल

कई पारंपरिक व्यंजन धीमी आंच पर पकाए जाते हैं, जिन्हें गैस पर बनाना ज्यादा आसान होता है। यही वजह है कि आज भी अधिकतर घरों में गैस और इंडक्शन दोनों का इस्तेमाल साथ-साथ किया जाता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!