स्पोर्ट्स

एशियन गेम्स के लिए तैराकी टीम का ऐलान, आर माधवन के बेटे वेदांत को मिली जगह

एशियन गेम्स के लिए भारत की तैराकी टीम का ऐलान कर दिया गया है। 12 सदस्यीय इस स्क्वॉड में अभिनेता आर माधवन के बेटे वेदांत को भी मौका मिला है। जून में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में, वेदांत ने 200 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल में 1:53.89 का समय निकालकर चौथा स्थान हासिल किया।

Image

एशियन गेम्स तैराकी टीम (साभार-x)

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत ने 12 सदस्यीय तैराकी स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। 12 सदस्यीय इस स्क्वॉड में आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन भी शामिल हैं। इसके अलावा इस स्क्वॉड में दो बार के ओलंपियन श्रीहरि नटराज और साजन प्रकाश खेलते नजर आएंगे। एशियन गेम्स में तैराकी इवेंट 20 से 25 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। अभिनेता आर माधवन के 21 वर्षीय बेटे वेदांत पुरुषों की 200 मीटर फ्रीस्टाइल और 200 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धाओं में भाग लेंगे। उन्हें भारत की 4x200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले टीम में भी शामिल किया गया है। जून में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में, वेदांत ने 200 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल में 1:53.89 का समय निकालकर चौथा स्थान हासिल किया।

अनुभवी तैराक श्रीहरि नटराज और साजन प्रकाश भी भारत के अभियान का हिस्सा होंगे। श्रीहरि, जिन्होंने टोक्यो 2020 और पेरिस 2024 ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था, पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में भाग लेंगे, जबकि साजन, जो रियो 2016 और टोक्यो 2020 के ओलंपियन हैं, 100 मीटर और 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे।

घरेलू सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाले आर्यन नेहरा भी इस टीम में होंगे। उन्होंने 800 मीटर फ्रीस्टाइल में आठ मिनट से कम समय निकालकर रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने 1500 मीटर फ्रीस्टाइल का राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी तोड़ा था।

एशियन गेम्स के लिए चुने गए इस टीम में कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो CWG 2026 का हिस्सा थे। CWG 2026 में साजन 200 मीटर बटरफ्लाई के फाइनल में, श्रीहरि 100 मीटर बैकस्ट्रोक के सेमीफाइनल में और आर्यन ने 800 मीटर और 1500 मीटर फ्रीस्टाइल के फाइनल में जगह बनाई थी। भारत ने आखिरी बार एशियन गेम्स में 2014 में मेडल जीता था। संदीप सेजवाल ने 2014 में 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में कांस्य पदक जीता था।

भारत की तैराकी टीम

रोहित बेनेडिक्टन (पुरुषों की 50 मीटर बटरफ्लाई, पुरुषों की 100 मीटर बटरफ्लाई, पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल, पुरुषों की 4x100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले, पुरुषों की 4x100 मीटर मेडले रिले)

ऋषभ दास (पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक, पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक, पुरुषों की 4x100 मीटर मेडले रिले)

वेदांत माधवन (पुरुषों की 200 मीटर बैकस्ट्रोक, पुरुषों की 200 मीटर फ्रीस्टाइल, पुरुषों की 4x200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले)

आकाश मणि (पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल, पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल, पुरुषों की 4x100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले, पुरुषों की 4x100 मीटर मेडले रिले)

श्रीहरि नटराज (पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक)

आर्यन नेहरा (पुरुषों की 800 मीटर फ्रीस्टाइल, पुरुषों की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल)

उत्कर्ष संतोष पाटिल (पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक, पुरुषों की 200 मीटर बैकस्ट्रोक)

साजन प्रकाश (पुरुषों की 100 मीटर बटरफ्लाई, पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई)

हीर गीतेश शाह (पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल, पुरुषों की 4x100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले)

धकशन शशिकुमार (पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल, पुरुषों की 4x200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले)

अनीश सुनील कुमार गौड़ा (पुरुष 200 मीटर फ्रीस्टाइल, पुरुष 400 मीटर फ्रीस्टाइल, पुरुष 4x100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले, पुरुष 4x200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले)

एशियन गेम्स के लिए तैराकी टीम का ऐलान, आर माधवन के बेटे वेदांत को मिली जगह

धनुष सुरेश (पुरुषों की 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक, पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक, पुरुषों की 4x100 मीटर मेडले रिले)

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article