आजकल बहुत से घरों में पानी उबालने, दूध गर्म करने या चाय को दोबारा गर्म करने के लिए इलेक्ट्रिक केतली का इस्तेमाल किया जाने लगा है। इलेक्ट्रिक केतली से पानी गर्म करना बहुत ही आसान है और बस कुछ ही मिनटों में ये पानी को उबाल भी देती है।
क्या आप भी घर पर पानी उबालने के लिए इलेक्ट्रिक केतली का इस्तेमाल करते हैं? अगर हां, तो यह खबर आपके बहुत काम की है। क्या आपने कभी सोचा है कि इलेक्ट्रिक केतली कितनी बिजली इस्तेमाल करती है?
आमतौर पर एक इलेक्ट्रिक केतली की पावर 1200 से 2000 वाट जितनी होती है। जिसका मतलब ये है कि एक घंटे इस्तेमाल करने पर यह 1.2 से 2 यूनिट जितनी बिजली इस्तेमाल करती है।
इलेक्ट्रिक केतली से पानी गर्म करने पर बिजली की खपत जोड़ रहे हैं तो आपको कुछ अन्य जरूरी फैक्टर्स का भी ध्यान रखना चाहिए। जैसे केतली कितनी बड़ी है और उसमें कितना पानी गर्म कर रहे हैं, इन बातों से भी बिजली की खपत घटती या बढ़ती है।
एक बार इलेक्ट्रिक केतली से पानी गर्म करने पर 0.12 से 0.2 यूनिट बिजली खर्च होती है। इस तरह अगर आप रोजाना दिन में दो बार पानी गर्म करते हैं तो महीने में इलेक्ट्रिक केतली कुल 7.2 यूनिट से 14.4 यूनिट जितनी बिजली इस्तेमाल करेगी। इस तरह महीने में इलेक्ट्रिक केतली की बदौलत आपका बिल 49 रुपये से 98 रुपये जितना बढ़ सकता है।