बिजली बिल माफी योजना: केवल 30,000 में सेटल होगा 52,000 का बिजली बिल, ऐसे करें आवेदन

​Electricity Bill Waiver Scheme for Consumers of UP: उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की बड़ी खबर सामने आई है। यदि आपका बिजली बिल लंबे समय से बकाया है और उस पर लगने वाला ब्याज अब भारी बोझ बन चुका है, तो योगी सरकार की नई बिजली बिल माफी योजना आपके लिए बड़ी मदद साबित हो सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में...​

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Dec 4 2025, 10:02 IST
इस योजना के तहत न केवल पुराने बकाया बिलों पर लगने वाला 100% ब्याज माफ किया जाएगा, बल्कि कुल बिल पर 25% तक की छूट भी दी जाएगी। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी उपभोक्ता का बिल 40,000 रुपये था और उस पर 12,000 रुपये ब्याज लगने से कुल बकाया 52,000 रुपये हो गया है, तो उसे केवल 30,000 रुपये देकर खाता बंद करने का मौका मिलेगा।Image Credit : Canva/uppcl01 / 08

इस योजना के तहत न केवल पुराने बकाया बिलों पर लगने वाला 100% ब्याज माफ किया जाएगा, बल्कि कुल बिल पर 25% तक की छूट भी दी जाएगी। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी उपभोक्ता का बिल 40,000 रुपये था और उस पर 12,000 रुपये ब्याज लगने से कुल बकाया 52,000 रुपये हो गया है, तो उसे केवल 30,000 रुपये देकर खाता बंद करने का मौका मिलेगा।

​कौन ले सकता है योजना का लाभ?​Image Credit : Canva/uppcl02 / 08

​कौन ले सकता है योजना का लाभ?​

​यह योजना उन घरेलू और छोटे व्यवसायिक उपभोक्ताओं के लिए है, जो समय पर बिल नहीं भर पाए और जिनका बिल अब बड़ा बोझ बन चुका है। यह लाभ 2 किलोवाट तक के घरेलू कनेक्शन और 1 किलोवाट तक के दुकानदारों को मिलेगा। खास बात यह है कि जिन लोगों ने 31 मार्च 2025 के बाद से कोई भुगतान नहीं किया है या कभी बिल जमा नहीं किया, वे भी इस योजना में शामिल हो सकते हैं।​

​क्या-क्या मिलेगा योजना में?​Image Credit : Canva/uppcl03 / 08

​क्या-क्या मिलेगा योजना में?​

​यह योजना न केवल उपभोक्ताओं पर बिजली बिल का दबाव कम करेगी, बल्कि किस्तों में भुगतान की सुविधा भी देगी। इसके साथ ही बिजली चोरी के मामलों में भी राहत दी जाएगी। इसके तहत बिल की मूल राशि पर 25% तक की छूट, ब्याज और सरचार्ज पूरी तरह माफ, आसान मासिक किस्तों में भुगतान, बिजली चोरी के केसों में समझौता और मुकदमे से राहत, पुराने गलत या बढ़े हुए बिल औसत बिजली खपत के आधार पर सुधारने जैसे काम होंगे।​

​योजना कितने चरणों में लागू होगी?​Image Credit : Canva/uppcl04 / 08

​योजना कितने चरणों में लागू होगी?​

​बिजली बिल माफी योजना तीन चरणों में लागू की जा रही है। उपभोक्ता जितनी जल्दी पंजीकरण और भुगतान करेंगे, उन्हें उतना अधिक लाभ मिलेगा। किस्तों में भुगतान करने पर भी लाभ मिलेगा, लेकिन शर्त यह है कि भुगतान समय पर होना चाहिए।​

योजना के तहत 750 रुपये की मासिक किस्त और समय पर भुगतान पर मूलधन पर 10% छूट, 500 रुपये की मासिक किस्त और समय पर भुगतान पर 5% छूट मिलेगी। यदि भुगतान में देरी हुई तो पेनल्टी देनी होगी। पहली बार ₹50, दूसरी बार ₹150, तीसरी बार ₹300 और चौथी बार चूक होने पर योजना से बाहर कर दिया जाएगा।Image Credit : Canva/uppcl05 / 08

योजना के तहत 750 रुपये की मासिक किस्त और समय पर भुगतान पर मूलधन पर 10% छूट, 500 रुपये की मासिक किस्त और समय पर भुगतान पर 5% छूट मिलेगी। यदि भुगतान में देरी हुई तो पेनल्टी देनी होगी। पहली बार ₹50, दूसरी बार ₹150, तीसरी बार ₹300 और चौथी बार चूक होने पर योजना से बाहर कर दिया जाएगा।

​बिजली चोरी के मामलों में छूट​Image Credit : Canva/uppcl06 / 08

​बिजली चोरी के मामलों में छूट​

​इस योजना में बिजली चोरी के मामलों को भी शामिल किया गया है। इसके लिए पंजीकरण शुल्क 2000 रुपये या राजस्व निर्धारण का 10% जो अधिक हो, वह लागू होगा। तीन चरणों के अनुसार 50%, 55% और 60% शमन शुल्क भरकर मुकदमे और बकाया से छुटकारा पाया जा सकेगा।​

​कैसे करें रजिस्ट्रेशन और भुगतान?​Image Credit : Canva/uppcl07 / 08

​कैसे करें रजिस्ट्रेशन और भुगतान?​

​इस योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को पंजीकरण करना होगा। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट www.uppcl.org पर जाएं और पंजीकरण करें। यहां होमपेज पर योजना से संबंधित विकल्प दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करने के बाद उपभोक्ता नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज कर रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा। ​

2,000 रुपये का शुल्क08 / 08

2,000 रुपये का शुल्क

पंजीकरण शुल्क ₹2000 जमा करना होगा, जिसे बाद में बिल में एडजस्ट किया जाएगा। यदि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन संभव नहीं है, तो उपभोक्ता बिजली विभाग के ऑफिस, UPPCL ऐप, फिनटेक एजेंटों, मीटर रीडर या जन सेवा केंद्र की मदद ले सकते हैं। (AP Photo/Mark J. Terrill, File)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!