प्रचंड गर्मी शुरू होने से पहले फ्रिज में कर लीजिए ये सेटिंग, बाद में मैकेनिंग को नहीं बुलाना पड़ेगा

गर्मी का मौसम शुरू होते ही घरों में फ्रिज का इस्तेमाल काफी बढ़ जाता है। ठंडा पानी रखने से लेकर फल, सब्जियां और पका हुआ खाना सुरक्षित रखने के लिए फ्रिज लगातार चलता रहता है, लेकिन कई बार सही सेटिंग और देखभाल न होने के कारण इसकी कूलिंग उतनी असरदार नहीं रहती। ऐसे में कुछ आसान बातों का ध्यान रखकर फ्रिज की कूलिंग और परफॉरमेंस को बेहतर बनाया जा सकता है।

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Mar 8 2026, 11:32 IST
सही टेम्परेचर सेटिंग रखना जरूरीImage Credit : CANVA01 / 07

सही टेम्परेचर सेटिंग रखना जरूरी

गर्मियों में फ्रिज का तापमान सही रखना बहुत महत्वपूर्ण होता है। आम तौर पर इस मौसम में कूलिंग को मीडियम से थोड़ा ज्यादा स्तर पर सेट करना बेहतर माना जाता है। इससे फ्रिज के अंदर का तापमान संतुलित बना रहता है और खाने-पीने की चीजें लंबे समय तक सुरक्षित रहती हैं। हालांकि बहुत अधिक ठंडा तापमान सेट करने से बिजली की खपत बढ़ सकती है, इसलिए संतुलित सेटिंग रखना जरूरी है।

बार-बार दरवाजा खोलने से बचेंImage Credit : CANVA02 / 07

बार-बार दरवाजा खोलने से बचें

फ्रिज को बार-बार खोलने की आदत भी कूलिंग पर असर डालती है। जब भी दरवाजा खुलता है, तो अंदर की ठंडी हवा बाहर निकल जाती है। इसके बाद मशीन को दोबारा वही ठंडक बनाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है। इसलिए कोशिश करें कि फ्रिज तभी खोलें जब वास्तव में जरूरत हो और काम खत्म होते ही तुरंत बंद कर दें।

गर्म खाना सीधे फ्रिज में न रखेंImage Credit : CANVA03 / 07

गर्म खाना सीधे फ्रिज में न रखें

कई लोग गर्म खाना या गरम बर्तन सीधे फ्रिज में रख देते हैं, जो सही तरीका नहीं है। ऐसा करने से फ्रिज के अंदर का तापमान अचानक बढ़ जाता है और कंप्रेसर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। बेहतर है कि खाने को पहले सामान्य तापमान पर ठंडा होने दें, उसके बाद ही फ्रिज में रखें।

जरूरत से ज्यादा सामान भरने से बचेंImage Credit : CANVA04 / 07

जरूरत से ज्यादा सामान भरने से बचें

फ्रिज में बहुत ज्यादा सामान ठूंसकर रखना भी कूलिंग को प्रभावित करता है। जब अंदर हवा के घूमने की जगह कम हो जाती है, तो ठंडी हवा सभी हिस्सों तक सही तरीके से नहीं पहुंच पाती। इसलिए सामान को व्यवस्थित ढंग से रखें ताकि अंदर हवा का प्रवाह बना रहे और हर जगह समान रूप से कूलिंग हो सके।

फ्रिज के आसपास रखें पर्याप्त जगहImage Credit : CANVA05 / 07

फ्रिज के आसपास रखें पर्याप्त जगह

फ्रिज को दीवार से बिल्कुल सटाकर रखने से भी इसकी परफॉरमेंस प्रभावित हो सकती है। मशीन के पीछे और किनारों पर थोड़ी खाली जगह होना जरूरी है, ताकि गर्म हवा आसानी से बाहर निकल सके। इससे कूलिंग सिस्टम बेहतर तरीके से काम करता है और फ्रिज पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता।

नियमित सफाई भी है जरूरीImage Credit : CANVA06 / 07

नियमित सफाई भी है जरूरी

फ्रिज की समय-समय पर सफाई करना भी बहुत जरूरी है। खासकर रबर सील, ट्रे और वेंट साफ रहने से कूलिंग बेहतर बनी रहती है। यदि इन हिस्सों में गंदगी जमा हो जाए तो मशीन की कार्यक्षमता कम हो सकती है।

बेहतर इस्तेमाल के लिए छोटी बातों पर ध्यानImage Credit : CANVA07 / 07

बेहतर इस्तेमाल के लिए छोटी बातों पर ध्यान

छोटी-छोटी सावधानियों का ध्यान रखकर गर्मियों के मौसम में फ्रिज को ज्यादा प्रभावी और लंबे समय तक बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!