सर्दियों में NCR से थोड़ी दूरी पर कई खूबसूरत हिल स्टेशन हैं जहां दिसंबर में बर्फ देखने की अच्छी संभावना रहती है। यहां साफ मौसम, हवा और बर्फ देखकर आपका मन खुश हो जाएगी। यहां आपके लिए सबसे नजदीकी विकल्प दिए गए हैं।
इसे क्वीन ऑफ हिल्स भी कहा जाता है और गाजियाबाद–नोएडा में रहने वालों के लिए यह अच्छा विकल्प है। गाजियाबाद/नोएडा से लगभग 6–7 घंटे की दूरी पर मसूरी दिसंबर में बेहद ठंडी हो जाती है। हालांकि हर साल यहां इस महीने में बर्फ नहीं गिरती, लेकिन दिसंबर के अंत में स्नोफॉल देखने की अच्छी उम्मीद रहती है।
शांत, कम भीड़ और दिसंबर में कड़ाके की ठंड- मसूरी से 30 किमी आगे धनोल्टी का मौसम दिसंबर में काफी ठंडा हो जाता है। मनमोहक देवदार के जंगलों का नजारा और कभी-कभी हल्की बर्फ देखने को मिल जाती है।
यह एक ऑफबीट डेस्टिनेशन है और दिसंबर में बर्फबारी की संभावना रहती है। धनोल्टी के पास स्थित यह ऑफबीट हिल स्टेशन गाजियाबाद/नोएडा से 8–9 घंटे दूर है। दिसंबर में यहां तापमान शून्य के आसपास पहुंच जाता है, और बर्फबारी के चांस रहते हैं।
स्नो देखने के लिए बेस्ट ऑप्शन रहेगी ये जगह। अगर आप 9–10 घंटे का लंबा सफर कर सकते हैं, तो औली उत्तराखंड का सबसे भरोसेमंद स्नो डेस्टिनेशन है। दिसंबर में यहां स्कीइंग और भारी बर्फबारी आम है।
इस जगह को भारत का मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। यह जगह दिसंबर में अक्सर बर्फ से ढकी रहती है। यहां बर्फ मिलने की संभावना सबसे अधिक होती है। यहां से तुंगनाथ और चंद्रशिला ट्रेक भी सर्दियों में स्नो-लवर्स के पसंदीदा हैं।
ये जगह वीकेंड ट्रिप के लिए पॉपुलर स्नो डेस्टिनेशन है। नोएडा/गाजियाबाद से 8–9 घंटे की दूरी पर शिमला और खासकर कुफरी, दिसंबर के अंत में बर्फ के लिए हॉट स्पॉट माने जाते हैं। फुल-स्नोफॉल देखने का मौका यहां अच्छा रहता है।नोट : इन हिल स्टेशंस पर दिसंबर में बर्फबारी कई बार दिखती है। प्लान बनाने से पहले एक बार मौसम की जानकारी देखें। फोटोज रेफरेंस के लिए हैं।