क्रिकेट

देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, 6 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में किसी भारतीय ने किया ऐसा कारनामा

देवदत्त पडिक्कल का शानदार फॉर्म जारी है। गॉल टेस्ट के बाद उन्होंने कोलंबो में भी शतकीय पारी खेली। 7 साल बाद नंबर 3 पर खेल रहे किसी भारतीय ने बैक टू बैक टेस्ट शतक जड़ा है। इससे पहले यह कारनामा पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था।

Image

देवदत्त पडिक्कल (साभार-X)

देवदत्त पडिक्कल का शानदार फॉर्म कोलंबो में भी जारी रहा। रविवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की ओर से एक-बार फिर नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए पडिक्कल ने शतकीय पारी खेली। पडिक्कल ने 168 गेंद में 10 चौके की मदद से अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक जड़ा। उन्होंने श्रीलंकाई खिलाड़ियों द्वारा दिए गए दो जीवनदान का भरपूर फायदा उठाया। पडिक्कल को पहला जीवनदान बिना खाता खोले और दूसरा जीवनदान एक रन के निजी स्कोर पर मिला था। चौथे टेस्ट में पडिक्कल ने अपना दूसरा शतक जड़ दिया है। उन्हें साई सुदर्शन की जगह प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिला था।

7 साल बाद नंबर-3 बल्लेबाज का धमाल

भारत की ओर से नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 7 साल बाद किसी खिलाड़ी ने बैक टू बैक टेस्ट शतक जड़ा। इससे पहले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2018-19 के दौरान चेतेश्वर पुजारा ने बैक टू बैक शतक जड़ा था। पुजारा ने एमसीजी टेस्ट की पहली पारी में 106 और सिडनी टेस्ट की पहली पारी में 193 रन की पारी खेली थी। पडिक्कल ने गॉल टेस्ट की पहली पारी में 167 और कोलंबो टेस्ट की पहली पारी में 117 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके लगाए।

शुभमन गिल के साथ शतकीय साझेदारी

देवदत्त पडिक्कल ने कप्तान शुभमन गिल के साथ तीसरे विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी की। भारतीय टीम 66 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा चुकी थी, जब गिल ने पडिक्कल के साथ शतकीय साझेदारी कर टीम इंडिया को मुश्किल से उबार लिया। गिल 108 गेंद पर 50 रन की पारी खेलकर आउट हुए। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 5 विकेटके नुकसान पर 300 रन बनाए। डेब्यूटेंट सारांश जैन 4 जबकि ध्रुव जुरेल 7 रन बनाकर नाबाद हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article