बजट ट्रिप के लिए दिल्ली से कई खूबसूरत डेस्टिनेशन आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। आइए जानते हैं दिल्ली से रक्षाबंधन लॉन्ग वीकेंड पर किन जगहों पर लग्जरी ट्रिप प्लान की जा सकती है।
झीलों के बीच शाही छुट्टियों का मजा लेने के लिए आप उदयपुर का रुख कर सकते हैं। राजस्थान का यह शहर अपनी झीलों, महलों और शाही माहौल के लिए जाना जाता है।
कम समय वाले लॉन्ग वीकेंड के लिए जयपुर शानदार लोकेशन है। आमेर किला, सिटी पैलेस और हवा महल जैसे स्थान देख सकते हैं।
दिल्ली से यहां पहुंचना आसान है और कुछ शानदार रिजॉर्ट में ठहरकर आप आध्यात्मिकता और आराम दोनों का अनुभव ले सकते हैं।
मसूरी हमेशा से दिल्लीवालों की पसंदीदा जगहों में शामिल रहा है। यहां का मौसम यात्रा को और सुखद बनाता है।
अगर आपके पास लॉन्ग वीकेंड है तो इसे थोड़ा अलग अंदाज में एक्सप्लोर किया जा सकता है। ताजमहल देखने के साथ शहर के दूसरे ऐतिहासिक स्थलों को भी ट्रैवल बकेटलिस्ट में जरूर शामिल करें।