जियो के यह फोन UPI पेमेंट कर सकते हैं। इसके अलावा इनमें चुनिंदा रिचार्ज प्लान के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी। JioBharat V3 को स्टाइलिश विकल्प के तौर पर पेश किया गया है, जबकि V4 उपयोगिता पर ध्यान केंद्रित करता है।
इस फोन में 1.77 इंच की डिस्प्ले मिलती है। इसमें 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा है, जो UPI पेमेंट करने में मदद करता है। फोन में 1,000mAh की बैटरी और 128GB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज मिलती है।
इस फोन में बी 1.77 इंच की डिस्प्ले और 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा है। JioBharat V4 में भी 1,000mAh की बैटरी और 128GB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज मिलती है। दोनों फोन में 23 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट मिलता है।
जियो के दोनों नए फीचर फोन Proprietary Threadx RTOS पर चलते हैं। इसमें जियो सर्विस का भी सपोर्ट है। फोन में जियोटीवी ऐप 455 से ज्यादा लाइव चैनल एक्सेस किए जा सकते हैं, जिसमें मनोरंजन, बच्चों का कंटेंट और न्यूज जैसी कैटेगरी शामिल हैं।
भारत में JioBharat V3 और V4 की कीमत 1,099 रुपये से शुरू होती है। कंपनी का कहना है कि उसके नए 4G फीचर फोन जल्द ही Amazon, JioMart और अन्य ऑफलाइन स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।