Top 7 TV Gossips: नए प्रोजेक्ट के लिए साथ आए एल्विश-शिवांगी, सलमान खान की फोटो बेड के पास रखकर सोते हैं ऑरी

Top 7 TV Gossips 17 August, 2026: टीवी का गलियारा आज कई बड़ी खबरों से भरा है। जहां एल्विश यादव और शिवांगी जोशी नए प्रोजेक्ट के लिए साथ आए। वहीं सलमान खान की फोटो ऑरी अपने बेड के पास रखकर सोते हैं।

Authored by: ashna malikUpdated Aug 17 2026, 20:43 IST
17 अगस्त से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरेंImage Credit : Instagram01 / 08

17 अगस्त से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरें

Top 7 TV Gossips 17 August, 2026: टीवी का गलियारा आज कई बड़ी खबरों से भरा है। छोटे पर्दे के बहुत से सितारे आज सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस लिस्ट में शिवांगी जोशी से लेकर पर्ल वी पुरी तक का नाम शामिल है। जहां एल्विश यादव और शिवांगी जोशी नए प्रोजेक्ट के लिए साथ आए। वहीं सलमान खान की फोटो ऑरी अपने बेड के पास रखकर सोते हैं। वहीं एक्ट्रेस अलीशा पंवार ने बताया कि उनके साथ ठगी हुई है। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी से जुड़ी इन 7 बड़ी खबरों पर-

सलमान खान की फोटो बेड किनारे रखकर सोते हैं ऑरीImage Credit : Instagram02 / 08

सलमान खान की फोटो बेड किनारे रखकर सोते हैं ऑरी

​ऑरी ने 'खतरों के खिलाड़ी 15' में बताया कि वह सलमान खान की तस्वीर को अपने बेड के पास रखकर सोते हैं। उनके इस खुलासे से रोहित शेट्टी सहित बाकी लोग भी हैरान रह गए। ऑरी ने बताया कि सलमान खान ने ही उन्हें सबसे बड़ा ब्रेक दिया है, जिसकी वजह से वह भाईजान की तस्वीर को हमेशा साथ रखते हैं।​

अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए साथ आए एल्विश यादव और शिवांगी जोशीImage Credit : Instagram03 / 08

अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए साथ आए एल्विश यादव और शिवांगी जोशी

​टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी और एल्विश यादव एक प्रोजेक्ट के लिए साथ आए हैं। दोनों को लेकर खबर है कि वे म्यूजिक वीडियो में साथ रोमांस करते नजर आएंगे। एल्विश यादव और शिवांगी जोशी ने म्यूजिक वीडियो की शूटिंग भी राजस्थान में शुरू कर दी है। दोनों की केमिस्ट्री देखने के लिए फैंस बेताब हैं।​

पर्ल वी पुरी के ट्रांसफॉर्मेशन ने किया फैंस को हैरानImage Credit : Instagram04 / 08

पर्ल वी पुरी के ट्रांसफॉर्मेशन ने किया फैंस को हैरान

​टीवी के पॉपुलर एक्टर पर्ल वी पुरी ने अपने अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। लेकिन हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कैमरे को पोज देते नजर आए। इस वीडियो में पर्ल वी पुरी ब्लैक टीशर्ट, ट्राउजर में दिखे। लेकिन उनका ये अवतार देख फैंस हैरान रह गए। एक यूजर ने लिखा, "ये कैसे दिखने लग गए।" दूसरे यूजर ने लिखा, "इसे हो क्या गया है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "इन्होंने ये लुक किसी प्रोजेक्ट के लिए अपनाया है।"​

नकुल मेहता और जानकी पारेख ने मनाया बेटी रूमि का पहला जन्मदिनImage Credit : Instagram05 / 08

नकुल मेहता और जानकी पारेख ने मनाया बेटी रूमि का पहला जन्मदिन

​नकुल मेहता और जानकी पारेख ने अपनी बेटी रूमि का पहला जन्मदिन मनाया। दोनों ने बर्थडे सेलिब्रेशन से जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिसमें हर किसी की खुशी देखने लायक रही। नकुल और जानकी ने फोटोज में बेटी का चेहरा तो नहीं दिखाया, लेकिन इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।​

सुरभि ज्योति ने दिखाया बेटी का क्यूट हेयरस्टाइलImage Credit : Instagram06 / 08

सुरभि ज्योति ने दिखाया बेटी का क्यूट हेयरस्टाइल

​सुरभि ज्योति ने हाल ही में अपनी बेटी सहर की एक क्यूट तस्वीर साझा की, जिसमें वह उसका हेयरस्टाइल दिखाती नजर आईं। सुरभि ज्योति ने फोटो के कैप्शन में लिखा, "हेटर्स कहने वाले हैं कि ये एक्सटेंशन्स हैं।"​

अलीशा पंवार के साथ हुई ठगीImage Credit : Instagram07 / 08

अलीशा पंवार के साथ हुई ठगी

​टीवी एक्ट्रेस अलीशा पंवार ने बताया कि उनके नाम पर बड़ी ठगी हुई है। एक्ट्रेस ने बताया कि एक इवेंट कंपनी ने राजस्थान के भरतपुर में आयोजित हुए इवेंट के लिए उनसे संपर्क किया था। वहीं एक्ट्रेस भी उस इवेंट के लिए तैयार हो गई थीं। उन्होंने इससे जुड़ी पोस्ट और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर साझा किये। लेकिन बाद में अलीशा को बताया गया कि इवेंट पोस्टपोन हो चुका है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें पता चला कि इवेंट तय तारीख पर ही हुआ था, लेकिन उन्हें इसके लिए नहीं बुलाया गया। एक्ट्रेस ने कहा कि इवेंट टीम ने हाइप और प्रमोशन के लिए उन्हें इस्तेमाल किया।​

श्रद्धा आर्या ने जुड़वा बच्चों संग मनाया जन्मदिनImage Credit : Instagram08 / 08

श्रद्धा आर्या ने जुड़वा बच्चों संग मनाया जन्मदिन

​श्रद्धा आर्या का आज जन्मदिन है और इस खास मौके पर फैंस से लेकर स्टार्स तक उन्हें खूब सारी बधाइयां दे रहे हैं। श्रद्धा आर्या ने अपने जुड़वा बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया, जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। श्रद्धा आर्या ने फोटोज के कैप्शन में लिखा, "मुझे जन्मदिन की शुभकामनाएं।"​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!