98 दिन तक रिचार्ज की टेंशन हुई खत्म, जियो के करोड़ों यूजर्स की हुई मौज
रिलायंस जियो देश की नंबर एक टेलीकॉम कंपनी है। ग्राहकों की सहूलियत के लिए जियो कई तरह के प्लान्स ऑफर करती है। जियो की लिस्ट में एक ऐसा प्लान भी है जो आपको करीब 100 दिनों के लिए रिचार्ज की टेंशन से फ्री रखने वाला है।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Jul 2 2026, 18:23 IST
Image Credit : Digit01 / 08
देशभर में इस समय करीब 52 करोड़ से अधिक लोग जियो का सिम कार्ड इस्तेमाल करते हैं। अपने करोड़ों यूजर्स के लिए जियो ने पोर्टफोलियो में कई तरह बड़े बदलाव किए हैं।
Image Credit : Digit02 / 08
मोबाइल यूजर्स को सहूलियत देने के लिए जियो ने लिस्ट में अब लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स की संख्या बढ़ा दी है। जियो के पास अब आपको शॉर्ट टर्म के साथ साथ 56 दिन, 84 दिन, 90 दिन, 98 दिन, 336 दिन, 200 दिन, 365 दिन तक चलने वाले कई सारे प्लान्स मिल जाते हैं।
Image Credit : Digit03 / 08
अगर आप 200 दिन, 336 दिन या फिर 365 दिन वाला प्लान नहीं खरीदना चाहते तो हम आपको एक सस्ता और किफायती प्लान बताने जा रहे हैं। जियो ने कम कीतम में भी लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स पेश किए हैं।
Image Credit : Digit04 / 08
जियो के जिस रिचार्जप्लान की हम बात कर रहे हैं उसकी कीमत 999 रुपये है। इस प्लान में कंपनी अपने करोड़ों ग्राहकों को 98 दिनों की लंबी वैलिडिटी ऑफर कर रही है। इस प्लान के साथ आप एक बार में ही लगभग 100 दिनों के लिए रिचार्ज की टेंशन से फ्री हो जाएंगे।
Image Credit : Digit05 / 08
जियो अपने इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान के साथ मोबाइल यूजर्स को 98 दिनों के लिए सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर करती है। आप लोकल और एसटीडी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको चैटिंग के लिए हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।
Image Credit : Digit06 / 08
जियो के पास टेलीकॉम इंडस्ट्री का सबसे बड़ा रिचार्ज पोर्टफोलियो मौजूद है। कंपनी इस 999 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को कुल 196GB डेटा ऑफर कर रही है। मतलब आप हर दिन 2GB तक हाई स्पीड डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं।
Image Credit : Digit07 / 08
जियो इस प्लान में ग्राहकों को कुछ एडिशनल बेनिफिट्स भी दे रहा है। इस प्लान में आपको 3 महीने के लिए जियो हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। इसके साथ ही आपको 50GB एआई क्लाउड स्टोरेज भी मिलता है।
Image Credit : Digit08 / 08
अगर आप एआई टूल्स का इस्तेमाल करते हैं तो भी जियो का प्लान आपके लिए काफी खास होने वाला है। इस 999 रुपये के प्लान के साथ कंपनी ग्राहकों को 18 महीने के लिए Google Gemini Pro का सब्सक्रिप्शन भी दे रहा है। आपको बता दें कि अगर आप Gemini Pro को अलग से खरीदते हैं तो इसके लिए करीब 35100 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।