यशस्वी जायसवाल ने पचासे से बदला 50 साल का इतिहास

​Second Fastest Indian to Score 1000 test runs against England: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का बल्ला लॉर्ड्स टेस्ट में खामोशी के बाद मैनचेस्टर में बुधवार को शुरू हुए सीरीज के चौथे टेस्ट की पहली पारी में चल पड़ा। उन्होंने सधे हुए अंदाज में अर्धशतक जड़ा और अपनी इस पारी के दौरान कई बड़ी उपलब्धियां बालिल कर लीं। 8 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी करने वाले बांए हाथ के स्पिनर इयान डॉसन ने उनकी पारी का अंत किया। (फोटो क्रेडिट AP)

Authored by: Updated Jul 23 2025, 20:41 IST
मैनचेस्टर में खेली 58 रन की पारी01 / 07

मैनचेस्टर में खेली 58 रन की पारी

​यशस्वी जायसवाल ने मैनचेस्टर टेस्ट की पहली पारी में 107 गेंद में 58 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और एक छक्का जड़ा। (फोटो क्रेडिट AP)

ओल्ड ट्रैफर्ड में 50 साल बाद अर्धशतक जड़ने वाले ओपनर02 / 07

ओल्ड ट्रैफर्ड में 50 साल बाद अर्धशतक जड़ने वाले ओपनर

​यशस्वी मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर अर्धशतक जड़ने वाले पचास साल में पहले भारतीय ओपनर बन गए हैं। उनसे पहले भारत के लिए बतौर ओपनर इस मैदान पर 58 रन की पारी सुनील गावस्कर ने 1974 में खेली थी।(फोटो क्रेडिट AP)​

इंग्लैंड के खिलाफ बने एक हजारी03 / 07

इंग्लैंड के खिलाफ बने एक हजारी

यशस्वी जायसवाल ने अपनी इस पारी के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में एक हजार रन पूरे कर लिए। ये उपलब्धि उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ नौवें टेस्ट की 16वीं पारी में हासिल की।(फोटो क्रेडिट AP)

अजहर की बराबरी पर पहुंचे04 / 07

अजहर की बराबरी पर पहुंचे

यशस्वी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में दूसरे सबसे तेज गति से एक हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 16 पारी में ये उपलब्धि हासिल करके जायसवाल मोहम्मद अजहरुद्दीन की बराबरी पर पहुंच गए हैं। इस सूची में पहले पायदान पर सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ साझा रूप से हैं। दोनों 15-15 पारियों में इस मुकाम पर पहुंचे थे। (फोटो क्रेडिट AP)

ऐसा रहा है इंग्लैंड के खिलाफ प्रदर्शन05 / 07

ऐसा रहा है इंग्लैंड के खिलाफ प्रदर्शन

​यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ अबतक खेले 9 टेस्ट की 16 पारियों में 66.86 के औसत से 1003 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन शतक और पांच अर्धशतक जड़े हैं। नाबाद 214 उनका इंग्लिश टीम के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। (फोटो क्रेडिट AP)

23 की उम्र में भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट रन06 / 07

23 की उम्र में भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट रन

​यशस्वी जायसवाल भारत के लिए 23 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बन गए हैं। यशस्वी ने अबतक खेले 23 टेस्ट में 2089 रन बनाए हैं। उनसे ज्यादा रन इस उम्र में सचिन तेंदुलकर(3717) रन बनाए हैं।(फोटो क्रेडिट AP)

सीरीज में रहा है ऐसा प्रदर्शन07 / 07

सीरीज में रहा है ऐसा प्रदर्शन

​यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड दौरे की शुरुआत लीड्स में शानदार शतक के साथ की थी लेकिन इस लय को वो आगे बरकरार नहीं रख सके। उन्होंने मौजूदा दौरे पर 4 मैच की 7 पारी में 41.57 के औसत से 291 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। वो सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर्स नें सातवें और भारतीय बल्लेबाजों में पांचवें स्थान पर हैं। (फोटो क्रेडिट AP)​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!