Top 7 TV Gossips 25 August, 2026: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। छोटे पर्दे के बहुत से सितारे ऐसे हैं जो चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस लिस्ट में गौरव खन्ना से लेकर मिस्टर फैजू और शरद केलकर तक शामिल हैं। जहां एक तरफ शरद केलकर और कीर्ति केलकर 'पति पत्नी और पंगा 2' में नजर आ सकते हैं। वहीं फराह खान ने आकांक्षा चमोला के सामने गौरव खन्ना को बेस्ट पति कहा। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी से जुड़ी इन खबरों पर-
निया शर्मा का हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड सिकंदर सिंह के साथ नजर आईं। इस वीडियो में निया ने चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान के साथ पोज दिये। वहीं वीडियो देख एक यूजर ने लिखा, "निया ग्लो कर रही है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "अरे निया तो शर्मा रही है।"
फराह खान के लेटेस्ट व्लॉग में आकांक्षा चमोला नजर आईं। दोनों ने व्लॉग में 'लॉकअ 2' और निजी जिंदगी के बारे में बात की। फराह खान ने आकांक्षा चमोला के सामने गौरव खन्ना की तारीफ करते हुए कहा कि वो बहुत अच्छा पति है और ऐसे बहुत कम पति मिलते हैं। फराह खान ने ये भी कहा कि उन्हें गौरव खन्ना बहुत पसंद हैं।
मिस्टर फैजू यानी फैजल शेख की बुलंदियों से हर कोई वाकिफ है। टिकटॉक से लेकर सोशल मीडिया सुपरस्टार बनने वाले मिस्टर फैजू ने हाल ही में डिफेंडर कार खरीदी है। इससे जुड़ा वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
'पति पत्नी और पंगा 2' जल्द ही शुरू होने वाला है। शो से अभी तक कई सितारों के नाम जुड़ चुके हैं। वहीं अब बताया जा रहा है कि इस शो में शरद केलकर अपनी पत्नी और एक्ट्रेस कीर्ति गायकवाड के साथ नजर आ सकते हैं।
उपासना सिंह ने CINTAA विवाद को लेकर टेली टॉक से बात की। दरअसल, उपासना सहित कई कलाकारों ने CINTAA से इस्तीफा दे दिया है, साथ ही तानाशाही का आरोप लगाया है। वहीं अब उपासना सिंह ने कहा, "देखिये एक सच को अगर आप बार-बार झूठ है झूठ है कहेंगे तो वो बदलेगा तो है नहीं। CINTAA से 11 लोगों ने रिजाइन दिया, जिसमें कई बड़े सितारे शामिल हैं। वे लोग झूठ तो बोलेंगे नहीं।"
'खतरों के खिलाड़ी 15' से जुड़े एक सीन ने लोगों के दिलों में रोहित शेट्टी के लिए इज्जत और बढ़ा दी। दरअसल, शो में एक टास्क के वक्त रोहित शेट्टी हर्ष गुजराल के शूलेस बांधते नजर आए। रोहित शेट्टी की इस सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया।
'सहर होने को है' को ऋषिता कोठारी ने पार्थ समथान संग विवादों के बाद अलविदा कह दिया। वहीं अब मृदुल मीणा ने इस मामले पर बयान दिया है। उन्होंने कहा, "उसके लिए सेट पर माहौल बहुत खराब हो गया था। उसने अपने कैरेक्टर के लिए 100 प्रतिशत दिया लेकिन प्रोडक्शन भी एक तरफ ही फेवर कर रहा था।"