यशस्वी जायसवाल ने करियर के 26वें टेस्ट की 48वीं पारी में सातवां शतक जड़कर 23 साल की उम्र में सबसे तेज गति से 7 शतक जड़ने वाले ओपनर बन गए हैं। उन्होंने ऐसा करके दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीह्म स्मिथ के नाम दर्ज था। स्मिथ ने 23 साल की उम्र में 50 पारी में दक्षिण अफ्रीका के लिए ओपनिंग करते हुए सातवां शतक जड़ा था। जायसवाल ने 2 पारी के अंतर से स्मिथ का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
यशस्वी जायसवाल टेस्ट क्रिकेट इतिहास में 23 साल की उम्र में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ने के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस सूची में सचिन तेंदुलकर 220 पारी में 22 शतक के साथ पहले पायदान पर हैं। वहीं विराट कोहली 119 पारी में 15 शतक के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं। यशस्वी जायसवाल इस सूची में 71 पारी में 8 शतक के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं,अंतरराष्ट्रीय टी20 में भी जायसवाल के नाम एक शतक दर्ज है। जायसवाल ने टीम इंडिया के पूर्व कोच और मौजूदा कप्तान शुभमन गिल को पीछे छोड़ा। शास्त्री और गिल ने 23 की उम्र में 7-7 शतक जड़े थे।
अपने सातवें टेस्ट शतक के साथ यशस्वी जायसवाल भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले साझा रूप से सातवें ओपनर बन गए हैं। जायसवाल ने शिखर धवन के टेस्ट शतकों की बराबरी कर ली है। बतौर ओपनर भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा 33 शतक जड़ने का रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम दर्ज है। उनके बाद दूसरे पायदान पर वीरेंद्र सहवाग(22),तीसरे पर मुरली विजय(12), चौथे पर केएल राहुल(10), पांचवें पर गौतम गंभीर और रोहित शर्मा (9-9) और छठे स्थान पर नवजोत सिंह सिद्धू (8) हैं।
भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल दूसरे सबसे तेज गति से 3 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। जायसवाल ने 71वीं पारी में ये उपलब्धि हासिल करके सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया। हालांकि वो सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ने से दो पारी के अंतर से चूक गए। गावस्कर ने भारत के लिए 69 पारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3 हजार रन पूरे किए थे।
यशस्वी जायसवाल मौजूदा दशक में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले ओपनर बन गए हैं। ओवरऑल लिस्ट में इस मामले में पहले स्थान पर शुभमन गिल हैं उनके बाद दूसरे स्थान पर इस सूची में यशस्वी का स्थान है। गिल ने मौजूदा दशक में 9 शतक अलग-अलग पोजीशन पर बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट में जड़े हैं।
यशस्वी जायसवाल साल 2025 में घर और विदेश दोनों जगह शतक जड़ने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। उनसे पहले केएल राहुल और रवींद्र जडेजा ये कारनामा कर चके हैं। तीनों खिलाड़ियों ने इंग्लैंड दौरे पर शतक जड़े थे और अब घर पर विंडीज के खिलाफ सैकड़ा जड़ने में सफल हुए हैं।
यशस्वी जायसवाल ने दिल्ली टेस्ट में दूसरे विकेट के लिए साई सुदर्शन के साथ 193 (306) रन की साझेदारी की और टीम को 251 रन तक पहुंचाया। सुदर्शन के आउट होने के बाद ये साझादारी टूट गई। जायसवाल एक बार फिर बड़े शतक की ओर बढ़त दिख रहे हैं। उन्होंने 150 रन 224 गेंद में 9 चौके की मदद से पूरे किए।
यशस्वी जायसवाल ने अपनी पारी में 224 गेंद में 150 रन पूरे किए। उन्होंने अपने सातवें शतक को भी 150 रन के पार पहुंचा दिया। पांचवीं बार जायसवाल शतक को 150 रन से ज्यादा की पारी में तब्दील करने में सफल हुए हैं।
जायसवाल अपने डेब्यू टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ दोहरा शतक जड़ने से चूक गए थे और 177 रन बनाकर आउट हुए थे। इस बार वो विंडीज के खिलाफ दोहरा जड़ने की अपनी हसरत को पूरा कर सकते हैं।