अर्जुन तेंदुलकर को इस टीम ने खरीदा, 400 परसेंट से ज्यादा लगाई बोली

​Arjun Tendulkar New Team: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर IPL के 19वें सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम का हिस्सा हैं। उन्हें इस सीजन से पहले मुंबई इंडियंस (MI) से ट्रेड करके लखनऊ ने अपनी टीम में लिया है। लखनऊ ने उनको 30 लाख रुपये की कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया है। हालांकि, 8 मैच होने के बाद भी वह LSG की प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं बन पाए हैं।

Authored by: आदित्य साहूUpdated May 3 2026, 15:28 IST
अर्जुन को 8 मैंचों में नहीं मिल पाया है मौकाImage Credit : Instagram/arjuntendulkar2401 / 08

अर्जुन को 8 मैंचों में नहीं मिल पाया है मौका

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम इस सीजन 8 मुकाबले खेल चुकी है। इसमें से उसने सिर्फ 2 मुकाबले जीते हैं और 6 में उसे हार मिली है। इसके बावजूद अर्जुन को इस सीजन लखनऊ की प्लेइंग-11 में खेलने का मौका नहींं मिल पाया है।

अर्जुन के लिए आई एक अच्छी खबरImage Credit : Instagram/arjuntendulkar2402 / 08

अर्जुन के लिए आई एक अच्छी खबर

इस बीच अर्जुन तेंदुलकर के लिए एक अच्छी खबर आई है। अर्जुन तेंदुलकर की 2 मई को फिर से बोली लगने वाली है। अब वह किसी और टीम के साथ मैच खेलते दिखाई देंगे।

क्या किसी और IPL टीम में शामिल होंगे अर्जुनImage Credit : Instagram/arjuntendulkar2403 / 08

क्या किसी और IPL टीम में शामिल होंगे अर्जुन

इस खबर के बाद लोगों को यह जानने की उत्सुकता है कि क्या अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम छोड़कर किसी और IPL टीम में शामिल होने जा रहे हैं? चलिए हम आपको इस खबर की पूरी सच्चाई बताते हैं।

मुंबई लीग की नीलामीImage Credit : Instagram/arjuntendulkar2404 / 08

मुंबई लीग की नीलामी

दरअसल, 2 मई को मुंबई लीग के चौथे सीजन की नीलामी है। अर्जुन तेंदुलकर भी इसी लीग की नीलामी में शामिल होंगे। BCCI ने उन्हें मुंबई लीग के चौथे सीजन की नीलामी में शामिल होने की इजाजत दी है।

दो मई को होने वाली है नीलामीImage Credit : Instagram/arjuntendulkar2405 / 08

दो मई को होने वाली है नीलामी

मुंबई लीग के चौथे सीजन की नीलामी दो मई को होगी। इसमें पुरुष और महिला दोनों वर्गों के लिए नीलामी होनी है। वहीं टूर्नामेंट का आयोजन जून के पहले सप्ताह से होना है। अर्जुन के साथ-साथ विकेटकीपर-बल्लेबाज सिद्धांत अधतराव भी इस लीग की नीलामी में शामिल होंगे।

तेंदुलकर ने गोवा के लिए खेला था पिछला सीजनImage Credit : Instagram/arjuntendulkar2406 / 08

तेंदुलकर ने गोवा के लिए खेला था पिछला सीजन

तेंदुलकर ने पिछला सीजन गोवा के लिए खेला है, वहीं अधतराव ने पुडुचेरी का प्रतिनिधित्व किया है। अब बीसीसीआई ने तेंदुलकर और अधतराव को मुंबई लीग में खेलने की इजाजत दे दी है। दोनों ने ही पिछले 12 महीनों में किसी और राज्य लीग में पार्टिसिपेट नहीं किया है।

अर्जुन तेंदुलकर की बेस प्राइस है 5 लाख रुपयेImage Credit : Instagram/arjuntendulkar2407 / 08

अर्जुन तेंदुलकर की बेस प्राइस है 5 लाख रुपये

मुंबई लीग की नीलामी में अर्जुन तेंदुलकर का बेस प्राइस 5 लाख रुपये है। यह इस लीग का हाइएस्ट प्राइस ब्रैकेट है। अर्जुन तेंदुलकर को लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस से ट्रेड के जरिए 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है, लेकिन अब तक वह सिर्फ बेंच पर ही नजर आए हैं।

हाल ही में हुई है शादीImage Credit : Instagram/arjuntendulkar2408 / 08

हाल ही में हुई है शादी

अर्जुन तेंदुलकर की शादी पिछले महीने ही 5 मार्च 2026 को हुई है। उन्होंने पेट केयर व्यवसाय चलाने वाली सानिया चंडोक के साथ शादी की है। वहीं उनकी सगाई पिछले साल अगस्त में हुई थी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!