अगस्त में टीम इंडिया दो मैच की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करने वाली है। इस दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है। पहला टेस्ट 15 अगस्त को जबकि दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से खेला जाएगा। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंतर्गत है और ऐसे में टीम इंडिया को हर हाल में जीत की दरकार है। इसके लिए भारत को 5 मैच विनर खिलाड़ियों की दरकार होगी। 5 मैच विनर खिलाड़ियों में से 3 बल्लेबाज और दो गेंदबाज शामिल हैं। चलिए एक-एक कर इन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।
भारत का पहला मैच विनर ऋषभ पंत साबित हो सकते हैं। आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाने वाले पंत अगर चले तो भारत को जीत से कोई नहीं रोक सकता है। श्रीलंका के खिलाफ पंत का औसत भी शानदार है। 2 मैच की 3 पारी में उन्होंने 61.66 की औसत से 185 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल है।
इस लिस्ट में दूसरा नाम कुलदीप यादव का है। कुलदीप यादव ने श्रीलंका के खिलाफ एक ही टेस्ट खेला है जिसमें उन्होंने फाइफर लिया था। एक बार फिर भारत को जीत के लिए कुलदीप की जरूरत पड़ेगी।
इस लिस्ट में तीसरा नाम केएल राहुल का है। विराट-रोहित के जाने के बाद से राहुल मीडिय ऑर्डर की जान हैं। श्रीलंका के खिलाफ 7 मैच खेलने वाले राहुल ने 7 मैच में 354 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 3 अर्धशतक जड़े हैं।
इस लिस्ट में चौथा नाम कप्तान शुभमन गिल का है। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में गिल ने शानदार प्रदर्शन किया था। गिल श्रीलंका के खिलाफ पहली बार उतरेंगे और जिस तरह के फॉर्म में वो चल रहे हैं उनकी बल्लेबाजी पर काफी कुछ निर्भर करेगा।
जसप्रीत बुमराह ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है, जो टीम इंडिया के लिए बहुत बड़ी खबर है। श्रीलंका के खिलाफ बुमराह ने 2 टेस्ट मैच में 10 विकेट चटकाए हैं। इस सीरीज का परिणाम काफी हद तक उनकी गेंदबाजी पर निर्भर करेगा।