रणबीर कपूर रामायण फिल्म में भगवान राम के किरदार में नजर आ रहे हैं। रणबीर के एजुकेशन क्वालिफिकेशन की बात करें तो उनकी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल (Bombay Scottish School) से हुई। इसके बाद उन्होंने H.R. College of Commerce and Economics में दाखिला लिया, लेकिन फिल्मों में रुचि होने के कारण पढ़ाई बीच में छोड़ दी। अभिनय और फिल्म निर्माण की बारीकियां सीखने के लिए उन्होंने अमेरिका के School of Visual Arts, New York से फिल्ममेकिंग का कोर्स किया। साथ ही विश्व प्रसिद्ध Lee Strasberg Theatre and Film Institute से एक्टिंग की ट्रेनिंग भी ली।
साई पल्लवी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे अधिक एजुकेटेड अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा तमिलनाडु में पूरी करने के बाद जॉर्जिया की Tbilisi State Medical University से MBBS की डिग्री प्राप्त की। मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के बावजूद उन्होंने अभिनय और डांस को अपना पेशा चुना।
इस मूवी में सनी देओल हनुमान जी के रोल में नजर आएंगे। सनी के एजुकेशन क्वालिफिकेशन की बात करें तो उन्होंने Sacred Heart Boys High School से पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने मुंबई के Ramniranjan Anandilal Podar College से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। अभिनय में करियर बनाने से पहले उन्होंने ब्रिटेन के ओल्ड वर्ल्ड थिएटर से अभिनय का प्रशिक्षण भी लिया, जिससे उनकी अभिनय क्षमता और निखरी।
रामायण मूवी में राजा दशरथ का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश में हुई। बाद में उन्होंने ग्रेजुएशन तक शिक्षा प्राप्त की। कॉलेज के दौरान ही उनका रुझान अभिनय की ओर बढ़ा और आगे चलकर उन्होंने रामायण धारावाहिक में भगवान राम की भूमिका निभाकर देशभर में विशेष पहचान बनाई।
रामायण मूवी में केकई की भूमिका अदा करने वाली लारा दत्ता की शुरुआती पढ़ाई St. Francis Xavier Girls' High School से हुई है। इसके बाद उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स विषय में स्नातक किया। शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने मॉडलिंग में कदम रखा और वर्ष 2000 में Miss Universe का खिताब जीतकर अंतरराष्ट्रीय पहचान हासिल की।
विवेक ओबेरॉय के क्वालिफिकेशन की बात करें तो उन्होंने हैदराबाद पब्लिक स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की। इसके बाद अजमेर के मायो कॉलेज और मुंबई के Mithibai College से स्नातक की डिग्री पूरी की। फिर न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी सेसे फिल्म अभिनय में मास्टर डिग्री शामिल है। वह रामायण फिल्म में विद्युतजिह्वा के किरदार में नजर आ रहे हैं।
रकुल प्रीत सिंह के एजुकेशन क्वालिफिकेशन की बात करें तो वह दिल्ली के आर्मी पब्लिक स्कूल से स्कूली शिक्षा से पढ़ी हैं। इसके बाद उन्होंने जेसस एंड मेरी कॉलेज (Jesus and Mary College), से मैथेमेटिक्स ऑनर्स में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मॉडलिंग शुरू किया था। रामायण फिल्म में वह शूर्पणखा के रोल में हैं।
कन्नड़ सुपरस्टार यश ने अपनी स्कूली शिक्षा मैसूर के Mahajana High School से पूरी की। 12वीं के बाद उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई जारी रखने के बजाय अभिनय को करियर बनाने का फैसला किया। वे थिएटर ग्रुप से जुड़े और अभिनय का व्यावहारिक प्रशिक्षण लिया। यश के पास किसी विश्वविद्यालय की डिग्री नहीं है, लेकिन थिएटर के अनुभव ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सफल कलाकारों में शामिल कर दिया।