दोस्ती की असली पहचान दूरी से नहीं, बल्कि दिलों के जुड़ाव से होती है। आज के डिजिटल दौर में भले ही आपका सबसे अच्छा दोस्त किसी दूसरे शहर या देश में रहता हो, लेकिन फ्रेंडशिप डे के मौके पर आप उसे खास महसूस करा सकते हैं। नोट करें तुछ शानदार आइडियाज...
फ्रेंडशिप डे की शुरुआत रात 12 बजे एक वीडियो कॉल या वॉइस मैसेज से करें। अपने दोस्त के साथ पुरानी यादें साझा करें और उसे बताएं कि वह आपकी जिंदगी में कितना खास है।
फ्रेंडशिप डे पर दोस्त से अगर मिलना संभव नहीं है, तो ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए उसकी पसंद का गिफ्ट, किताब, चॉकलेट, पौधा या पर्सनलाइज्ड मग भेज सकते हैं। छोटा-सा सरप्राइज भी दोस्त के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है।
आप दोनों की पुरानी तस्वीरों, वीडियो क्लिप और यादगार पलों को जोड़कर एक डिजिटल फोटो एल्बम या छोटा-सा वीडियो तैयार करें। यह तोहफा भावनात्मक रूप से सबसे खास साबित हो सकता है।
आज के डिजिटल दौर में एक दिल से लिखा हुआ पत्र या ई-कार्ड अलग ही एहसास देता है। इसमें अपनी दोस्ती की सबसे खूबसूरत यादों का जिक्र करें और भविष्य में साथ बिताने वाले पलों की उम्मीद भी लिखें।
अगर समय मिले तो वीडियो कॉल पर साथ में फिल्म देखें, ऑनलाइन गेम खेलें या अपनी पसंदीदा कॉफी के साथ लंबी बातचीत करें। इससे दूरियां कुछ समय के लिए बिल्कुल खत्म-सी महसूस होंगी।
महंगे गिफ्ट से ज्यादा कीमती आपका समय, अपनापन और सच्ची भावनाएं होती हैं। फ्रेंडशिप डे पर एक छोटा-सा प्रयास भी दूर रहने वाले दोस्त को यह एहसास दिला सकता है कि दूरी चाहे कितनी भी हो, आपकी दोस्ती हमेशा मजबूत रहेगी।