साल 2026 आधा बीता, 6 महीने में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन किसने बनाए

Most International Runs In 2026: साल 2026 आधा बीत चुका है और अब तक कई बड़े टूर्नामेंट और सीरीज खेली जा चुकी हैं। इस बीच टी20 वर्ल्ड कप भी हुआ और दुनिया के कई खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड्स की बौछार भी की। टी20, वनडे और टेस्ट क्रिकेट, यानी क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कई नए आंकड़े भी सामने आए हैं। हम यहां जानेंगे कि अब तक क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट मिलाकर साल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष 5 बल्लेबाज कौन हैं।

Authored by: शिवम अवस्थीUpdated Jul 1 2026, 12:25 IST
2026 के सबसे सफल बैटरImage Credit : AP/Instagram01 / 08

2026 के सबसे सफल बैटर

मौजूदा साल बल्लेबाजों के लिए बेहद शानदार साबित हुआ है। जनवरी से जून तक 6 महीने बीत गए हैं और आधा साल अभी बाकी है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (टेस्ट, वनडे, टी20) में इन 6 महीनों में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए हैं, यहां जानते हैं।

इस साल के टॉप 5 बल्लेबाजImage Credit : AP02 / 08

इस साल के टॉप 5 बल्लेबाज

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस साल टी20 क्रिकेट ज्यादा खेला गया है, लेकिन अब आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के तहत टेस्ट क्रिकेट भी शुरू हो चुका है और अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को देखते हुए ODI क्रिकेट भी रफ्तार पकड़ चुका है। तो आइए जान लेते हैं कि क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट मिलाकर अब तक 2026 के बीते 6 महीने में किन 5 बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाए हैं।

हैरी ब्रूक सबसे आगेImage Credit : AP03 / 08

हैरी ब्रूक सबसे आगे

इंग्लैंड के सीमित ओवर क्रिकेट टीम के कप्तान और बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट के बाद टेस्ट क्रिकेट के नए कप्तान बनने वाले हैरी ब्रूक के लिए ये समय स्वर्णिम साबित हो रहा है। वो 2026 में अब तक सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

ब्रूक ने 2026 में कितने रन बनाए हैंImage Credit : AP04 / 08

ब्रूक ने 2026 में कितने रन बनाए हैं

हैरी ब्रूक ने अब तक जनवरी से जून 2026 के बीच 18 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 40.90 के औसत और 112.36 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 818 रन बना लिए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 5 अर्धशतक निकले हैं।

ऑस्ट्रिया के करनबीर सिंह दूसरे नंबर परImage Credit : X/EuropeanCricket05 / 08

ऑस्ट्रिया के करनबीर सिंह दूसरे नंबर पर

ऑस्ट्रिया के लिए खेलने वाले भारतीय मूल के बल्लेबाज करनबीर सिंह इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने अब तक 2026 में 19 मैच खेलते हुए 812 अंतरराष्ट्रीय रन बनाए हैं। उन्होंने 2 शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान उन्होंने 50.75 के औसत और 190.16 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।

डेरिल मिचेल ने तीसरे नंबर पर लगाई छलांगImage Credit : AP06 / 08

डेरिल मिचेल ने तीसरे नंबर पर लगाई छलांग

हाल में इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में शानदार शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल ने इस लिस्ट में अच्छी छलांग लगाकर तीसरे नंबर पर कब्जा जमा लिया है। इस साल अब तक उन्होंने 6 महीने में 21 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते हुए 49.56 के औसत से 793 रन बना लिए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 बेहतरीन शतक और 2 पचासे आए हैं।

नेपाल के कुशल भुर्तल चौथे स्थान पर पहुंचेImage Credit : AP07 / 08

नेपाल के कुशल भुर्तल चौथे स्थान पर पहुंचे

इस लिस्ट में नेपाल क्रिकेट टीम के शीर्ष बल्लेबाज कुशल भुर्तल ने भी अपनी जगह बना ली है। कुशल ने जनवरी से जून 2026 के बीच 15 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 720 रन बना लिए हैं, इस दौरान उन्होंने 55.38 के बेहतरीन औसत और 147.54 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उन्होंने 3 सेंचुरी और 2 हाफ सेंचुरी भी लगाई हैं।

भारत के ईशान किशन पांचवें नंबर पर हैंImage Credit : AP08 / 08

भारत के ईशान किशन पांचवें नंबर पर हैं

टीम इंडिया के लिए अगर इस साल कोई बल्लेबाज निरंतर शानदार बल्लेबाजी करता रहा है, तो वो ईशान किशन ही हैं और वो इस लिस्ट में पांचवें पायदान पर हैं। टी20 विश्व कप से लेकर द्विपक्षीय सीरीज तक, ज्यादातर मौकों पर उनका बल्ला गरजा है। ईशान ने 2026 में अब तक 18 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 704 रन बनाए हैं, जिस दौरान उन्होंने दो शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट टॉप 5 बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा 188.23 रहा है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!