शहर

Chamoli News: चमोली में 12 दिन बाद मिला BRO जवान का शव, 10 अगस्त को हुए थे लापता

Chamoli News: उत्तराखंड के चमोली जिले में 12 दिन से लापता BRO हेड कांस्टेबल का शव शनिवार को बरामद हुआ। वह 10 अगस्त को तमक नाले में भारी बारिश के दौरान तेज पानी और मलबे में बह गए थे।

Image

चमोली में 12 दिन बाद मिला BRO हेड कांस्टेबल का शव (सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock

Chamoli News: उत्तराखंड के चमोली जिले में 12 दिन से लापता सीमा सड़क संगठन (BRO) के हेड कांस्टेबल पंकज रुधौला का शव शनिवार को बरामद कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, पंकज 10 अगस्त को तमक नाले में भारी बारिश के कारण तेज पानी और मलबे की चेपट में आने के बाद लापता हुए थे। हादसे के बाद से ही उनकी तलाश के लिए बड़े स्तर पर तलाश अभियान चलाया जा रहा था।

धौलीगंगा नदी के किनारे मिला शव

जानकारी के अनुसार, पंकज रुधौला BRO की 123 यूनिट में ड्राइवर के पद पर तैनात थे। 10 अगस्त को ज्योतिर्मठ तहसील क्षेत्र के लॉन्ग सेगड़ी गांव के पास तमक नाले में तेज पानी और मलबे के कारण वह बह गए थे। पुलिस के अनुसार, लगातार चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान रेस्क्यू टीम को शनिवार को पंकज का शव भालागांव के पास धौलीगंगा नदी के किनारे से बरामद किया गया।

कई एजेंसियां तलाश में जुटी थीं

पंकज रुधौला को खोजने के लिए पुलिस के साथ एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, BRO, सेना की गढ़वाल राइफल्स, डॉग स्क्वॉड और ड्रोन टीमों को लगाया गया था। सर्च टीमों ने तमक नाले, आसपास के इलाकों और धौलीगंगा नदी के किनारे व्यापक तलाशी अभियान चलाया। लगातार 12 दिनों की तलाश के बाद सर्च टीमों ने आखिरकार उनका शव बरामद कर लिया गया।

भारी बारिश के कारण उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार मलबा और तेज बहाव की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में राहत और बचाव एजेंसियां संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी रख रही हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article