4,4,4,4,4.. विराट कोहली ने रचा इतिहास, जड़ दिए सबसे ज्यादा चौके

IPL Me Virat Kohli Ne Banaya Naya Record: विराट कोहली ने IPL में आरसीबी की तरफ से खेलते हुए एक नया इतिहास रच दिया है। IPL 2026 के 42वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने ऐसा कारनामा किया है, जिसे करने में बड़े-बड़े प्लेयर पीछे रह जाते हैं। विराट कोहली ने IPL में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है।

Authored by: आदित्य साहूUpdated Apr 30 2026, 21:17 IST
रिकॉर्ड के शहंशाह विराट कोहलीImage Credit : IPL/BCCI01 / 08

रिकॉर्ड के शहंशाह विराट कोहली

विराट कोहली जिस भी मैच में खेलने जाते हैं, उसमें कोई न कोई रिकॉर्ड बना ही देते हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में भी उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने RCB की पारी के दूसरे ओवर में लगातार 5 चौके जड़कर इतिहास रच दिया है।

रबाडा के ओवर में लगाए लगातार 5 चौकेImage Credit : IPL/BCCI02 / 08

रबाडा के ओवर में लगाए लगातार 5 चौके

गुजरात की पारी का दूसरा ओवर कगिसो रबाडा लेकर आए। उनके इस ओवर की पहली से लेकर पांचवीं गेंद तक लगातार विराट कोहली ने चौके मारे। उन्होंने पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी और पांचवी गेंद पर चौके मारे। वहीं आखिरी गेंद पर उन्होंने एक रन लिए।

एक ओवर में 5 चौके मारने वाले RCB के तीसरे प्लेयरImage Credit : IPL/BCCI03 / 08

एक ओवर में 5 चौके मारने वाले RCB के तीसरे प्लेयर

इसके साथ ही पारी के एक ओवर में 5 चौके मारने वाले विराट कोहली RCB के तीसरे प्लेयर बन गए हैं। उनसे पहले क्रिस गेल और शेन वॉटसन यह अनोखा कारनामा कर चुके हैं। विराट से पहले दोनों ने RCB के लिए एक ओवर में 5 या उससे ज्यादा चौके मारे हैं।

10 साल बाद की रिकॉर्ड की बराबरीImage Credit : IPL/BCCI04 / 08

10 साल बाद की रिकॉर्ड की बराबरी

RCB की तरफ से खेलते हुए एक ओवर में 5 चौके मारने के रिकॉर्ड की बराबरी उन्होंने 10 साल बाद की। इससे पहले शेन वॉटसन ने साल 2016 में राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स के खिलाफ बेंगलुरु में एक ओवर में 5 या उससे ज्यादा चौके जड़े थे।

क्रिस गेल ने 2013 में किया था यह कारनामाImage Credit : IPL/BCCI05 / 08

क्रिस गेल ने 2013 में किया था यह कारनामा

विराट कोहली और शेन वॉटसन के अलावा आरसीबी के लिए यह कारनामा क्रिस गेल ने किया था। क्रिस गेल ने यह कारनामा आज से 13 साल पहले यानि साल 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ किया था।

सिर्फ एक छक्के लगाकर रच दिया इतिहासImage Credit : IPL/BCCI06 / 08

सिर्फ एक छक्के लगाकर रच दिया इतिहास

इस मुकाबले में विराट कोहली ने सिर्फ एक छक्का लगाकर इतिहास रच दिया। उन्होंने मोहम्मद सिराज की गेंद पर जैसे ही छक्का जड़ा, वैसे ही टी20 क्रिकेट में 450 छक्के पूरे कर लिए। वह भारत के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने टी20 में 450 या इससे ज्यादा छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में बतौर भारतीय रोहित शर्मा टॉप पर हैं।

28 रन बनाकर आउट हुए विराटImage Credit : IPL/BCCI07 / 08

28 रन बनाकर आउट हुए विराट

इस मुकाबले में विराट कोहली भले ही मात्र 28 रन बनाकर आउट हुए हों, लेकिन उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। उन्होंने कगिसो रबाडा की गेंद पर आउट होने से पहले 13 गेंदें खेली, जिसमें 5 चौके और एक छक्का लगाया।

IPL में 300 छक्के बनाने वाले तीसरे प्लेयरImage Credit : IPL/BCCI08 / 08

IPL में 300 छक्के बनाने वाले तीसरे प्लेयर

बता दें कि विराट कोहली IPL में 300 छक्के लगाने वाले सिर्फ तीसरे प्लेयर हैं। IPL में विराट कोहली कुल 306 छक्के लगा चुके हैं। इसके साथ ही IPL में 9000 रन बनाने वाले वह दुनिया के इकलौते बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने IPL में 800 चौके लगाने का भी रिकॉर्ड अपने नाम किया हुआ है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!