विराट कोहली ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ जीत के लिए 206 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 44 गेंद में 81 रन की पारी खेली। विराट ने इस दौरान 8 चौके और 4 छक्के जड़े। विराट ने टीम की जीत में अहम भूमिका अदा की।
विराट कोहली आईपीएल के इतिहास में 800 चौके जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने यह उपलब्धि अपनी पारी का पहला चौका जड़कर हासिल की। उनके खाते में अबतक 274 मैच में कुल 807 चौके दर्ज हो गए हैं। आईपीएल इतिहास में विराट के बाद दूसरे सबसे ज्यादा चौके जड़ने वाले बल्लेबाज शिखर धवन हैं। उनके बल्ले से आईपीएल में 768 चौके निकले हैं।
विराट कोहली ने गुजरात के खिलाफ 206 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आईपीएल में छक्कों का तिहरा शतक पूरा कर लिया। उन्होंने 274वें मैच की 266वीं पारी में हासिल की। अब उनके खाते में कुल 303 छक्के दर्ज हो गए हैं। गिल आईपीएल 300 से ज्यादा छक्के जड़ने वाले क्रिस गेल(357) और रोहित शर्मा(310) के बाद दुनिया के तीसरे बैटर हैं।
विराट कोहली आईपीएल के इतिहास में 9 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बनने से कुल 11 रन दूर हैं। उनके खाते में 274 मैच की 266 पारी में 8989 रन 39.95 के औसत और 133.76 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। इसमें 8 शतक और 66 अर्धशतक शामिल हैं।
विराट कोहली आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से धमाल मचा रहे हैं। विराट ने सीजन में खेले 7 मैच में एक बार नाबाद रहते हुए सर्वाधिक 328 रन बना चुके हैं। ये रन उन्होंने 54.67 के औसत और 163.18 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। इसमें तीन शतक शामिल हैं। 81 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। गुजरात के खिलाफ मुकाबले के बाद विराट ने ऑरेंज कैप पर मि़ड सीजन कब्जा कर लिया है।
विराट कोहली को गुजरात के खिलाफ आरसीबी की 5 विकेट के अंतर से जीत के बाद प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। विराट आईपीएल इतिहास में 20वीं बार ये अवार्ड जीतने में सफल रहे। लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड अपने नाम करने वाले भारतीय बनने से विराट एक कदम दूर हैं। रोहित शर्मा के नाम फिलहाल ये रिकॉर्ड दर्ज है वो 21 बार प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए हैं।