एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के लिए सुनील गावस्कर ने चुनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन

IND vs ENG Strong Playing XI: भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर आखिरकार 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ। आखिरी मुकाबले में फैंस को टेस्ट क्रिकेट को रोमांच देखने को मिला, जहां भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड के जबड़े से जीत छीन ली तो वहीं इंग्लैंड के खिलाड़ी ने इंजरी के बावजूद मैच के लिए अपना सब कुछ झौंक दिया, लेकिन ओवल में जीत टेस्ट क्रिकेट की हुई। यह सीरीज कई मायनों में ऐतिहासिक रहा और दोनों टीम हर मुकाबले में खूब लड़ी। भारक के दिग्गज सुनील गावस्कर ने बेस्ट प्लेइंग इलेवन चुनी है। आइए जानते हैं उनके इस टीम में कौन-कौन शामिल है।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Aug 4 2025, 19:42 IST
एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के बेस्ट इलेवनImage Credit : BCCI01 / 07

एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के बेस्ट इलेवन

जब भी टेस्ट क्रिकेट की रोमांच की बात होगी, एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 को अदब ये याद रखा जाएगा। इस सीरीज में जिस तरह से दोनों टीमों ने क्रिकेट खेली है उसने साबित कर दिया है कि क्यों यह फॉर्मेट अब भी इतना लोकप्रिय है। इस सीरीज में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अपना बेस्ट दिया। इसको लेकर गावस्कर ने सीरीज की बेस्ट प्लेइंग इलेवन चुनी है।

रोमांचक मुकाबले में भारत की जीतImage Credit : BCCI02 / 07

रोमांचक मुकाबले में भारत की जीत

भारत सीरीज में 1-2 से पीछे था। आखिरी मुकाबला जीतने के लिए उसे 5वें दिन 35 रन डिफेंड करना था। टास्क मुश्किल था, लेकिन गिल की कप्तानी में युवा टीम ने यह कर दिखाया। खास तौर से सिराज और कृष्णा की जोड़ी ने आखिरी दिन इंग्लैंड को 35 रन नहीं बनाने दिए और बाकी बचे 4 विकेट झटक लिए।

सिराज का तूफानImage Credit : BCCI03 / 07

सिराज का तूफान

अक्सर जसप्रीत बुमराह के साथ दबे-दबे से रहने वाले मोहम्मद सिराज ने इस सीरीज में उनकी अनुपस्थिति का जोरदार फायदा उठाया। जब-जब बुमराह नहीं खेले सिराज निखर कर सामने आए। एजबेस्टन में सिराज ने 7 और ओवल में 9 विकेट चटकाए। (साभार-BCCI)

सिराज बने टॉप गेंदबाजImage Credit : BCCI04 / 07

सिराज बने टॉप गेंदबाज

इस सीरीज में जहां बल्लेबाजी में शुभमन गिल का जलवा रहा वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज ने बाजी मारी। उन्होंने इस सीरीज में दो फाइफर और एक फोर फर सहित कुल 23 विकेट चटकाए जिसमें से 16 विकेट उन दो मैच से आए जो टीम इंडिया ने जीती। (साभार-BCCI)

बल्लेबाजी में चमके गिलImage Credit : BCCI05 / 07

बल्लेबाजी में चमके गिल

बल्लेबाजी में शुभमन गिल के लिए यह कभी न भूलने वाला सीरीज रहा। गिल ने 10 पारी में 75.40 की औसत से कुल 754 रन बनाए जिसमें उनके 4 शतक शामिल रहे। गिल का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 269 रन रहा। (साभार-BCCI)

दोनों टीमों से टॉप परफॉर्मरImage Credit : BCCI06 / 07

दोनों टीमों से टॉप परफॉर्मर

इस सीरीज में दोनों टीमों की टक्कर कैसी रही इसे टॉप परफॉर्मर के आंकड़े से समझा जा सकता है। टॉप 5 बल्लेबाजों की बात करें तो 2 बल्लेबाज इंग्लैंड के जबकि टॉप-5 गेंदबाजों में 3 गेंदबाज भारत से रहे। (साभार-BCCI)

गावस्कर ने चुनी बेस्ट प्लेइंग इलेवनImage Credit : BCCI07 / 07

गावस्कर ने चुनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन

भारत के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भारत-इंग्लैंड सीरीज के बेस्ट प्लेइंग इलेवन चुने हैं, जो इस प्रकार हैं- केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, जो रूट, ऋषभ पंत, बेन स्टोक्स, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जोश टंग, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!