भारतीय क्रिकेट से इसको मिटा देना चाहिए, जीत के बाद भी गावस्कर की चिंता

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन किया। भारत की ओर से बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने तो कमाल किया ही जब भी किसी पुछल्ले बल्लेबाजों को मौका मिला उन्होंने भी अपनी ओर से भरपूर योगदान दिया। हालांकि, इसके बावजूद 5 में से जसप्रीत बुमराह के केवल 3 मैच खेलने के फैसले पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। टीम इंडिया इस सीरीज को ड्रॉ कराने में कामयाब रही, लेकिन फिर भी सुनील गावस्कर चाहते हैं कि भारतीय क्रिकेट से इस खास टर्म को हटा देना चाहिए।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Aug 5 2025, 18:32 IST
गावस्कर को है इस बात की चिंताImage Credit : BCCI01 / 07

गावस्कर को है इस बात की चिंता

भारत-इंग्लैंड सीरीज में गिल की कप्तानी में टीम इंडिया के खिलाड़ी ने हर वह काम किया जिससे उन पर गर्व होना चाहिए, लेकिन इस बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भी भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने चिंता जताई है। उन्होंने यह चिंता वर्कलोड मैनेजेंट को लेकर जताई है।

बुमराह के वर्कलोड पर सवालImage Credit : BCCI02 / 07

बुमराह के वर्कलोड पर सवाल

इस सीरीज के शुरुआत में ही जसप्रीत बुमराह ने कह दिया था कि वह हर मैच का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। वह 5 में से केवल 3 मैच ही खेलेंगे। उन्हें यह फैसला अपनी फिटनेस और वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए करना पड़ेगा। हुआ भी यही बुमराह ने पहला, तीसरा और चौथा मुकाबला खेला जबकि दूसरे और 5वें मुकाबले से वह बाहर रहे। (साभार-BCCI)

वर्कलोड का दिया गया हवालाImage Credit : BCCI03 / 07

वर्कलोड का दिया गया हवाला

चौथे और 5वें टेस्ट के बीच केवल 3 दिन का अंतर था और वर्कलोड मैनेजमेंट का हवाला देते हुए जसप्रीत बुमराह मैच से बाहर रहे। टीम इंडिया के लिए यह करो या मरो वाला मैच था, क्योंकि वह सीरीज में 1-2 से पीछे चल रही थी। लेकिन वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण यह संभव नहीं हो पाया। (साभार-ICC)

भूल जाइए दर्द Image Credit : BCCI04 / 07

भूल जाइए दर्द

सुनील गावस्कर ने कहा कि वर्कलोड जैसे शब्द भारतीय क्रिकेट में नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा जब आप देश के लिए खेलते हैं तो दर्द को भूल जाइए। क्या बॉर्डर पर जवाब ज्यादा ठंड की शिकायत करते हैं। ऋषभ पंत को देखिए वह फ्रैक्चर होने के बावजूद बल्लेबाजी करने उतरे। (Sunil Gavaskar X)

बेस्ट प्लेइंग इलेवन नहीं उतार पाएंगेImage Credit : BCCI05 / 07

बेस्ट प्लेइंग इलेवन नहीं उतार पाएंगे

अगर आप वर्कलोड की चिंता करेंगे तो मैदान पर बेस्ट खिलाड़ियों के साथ कभी भी उतर नहीं पाएंगे। मैं आशा करता हूं कि वर्कलोड को भारतीय क्रिकेट की डिक्शनरी से बाहर कर दिया जाएगा। (साभार-BCCI)

वर्कलोड मेंटल हैImage Credit : BCCI06 / 07

वर्कलोड मेंटल है

गावस्कर ने कहा कि मैं कब से कह रहा हूं कि वर्कलोड मेंटल चीज है, इसमें फिजिकल कुछ नहीं। खिलाड़ियों को इस बारे में बिल्कुल नहीं सोचना चाहिए। (साभार-ICC)

गावस्कर ने खूब किया डांस Image Credit : BCCI07 / 07

गावस्कर ने खूब किया डांस

ओवल टेस्ट में भारत ने 6 रन जीत दर्ज कर थी। इस जीत के बाद गावस्कर ने जमकर डांस किया। आखिरी दिन के लिए वह लकी जैकेट पहनकर आए थे जो उन्होंने गाबा टेस्ट के दौरान पहनी थी। (साभार-X Sunil Gavaskar)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!