टी20 वर्ल्ड कप से ड्रॉप होने वाले टीम इंडिया के वनडे और टेस्ट फॉर्मेट के कप्तान शुभमन गिल ने बीसीसीआई से एक खास मांग रखी है। उनकी यह मांग व्हाइट बॉल नहीं बल्कि रेड बॉल क्रिकेट को लेकर है। क्या है वह मांग और क्या बीसीसीआई इस पर विचार करेगी, चलिए जानते हैं।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज न खेल पाने वाले शुभमन गिल अब नए साल में न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में वापसी करने जा रहे हैं। वह बतौर कप्तान वापसी कर रहे हैं जो 11 जनवरी को वड़ोदरा में एक्शन में दिखेंगे।
न्यूजीलैंड के खिलाफ इस वनडे सीरीज से पहले शुभमन गिल ने बीसीसीआई से एक खास मांग रखी है। उनकी यह मांग व्हाइट बॉल क्रिकेट को लेकर नहीं बल्कि रेड बॉल क्रिकेट को लेकर है। रेड बॉल क्रिकेट में गिल ने बतौर कप्तान अब तक शानदार प्रदर्शन किया है।
गिल की कप्तानी में भारत को हाल ही में घर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 मैच की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था। यह घर पर 13 महीने के भीतर टीम इंडिया की दूसरी हार है।
टेस्ट क्रिकेट में घर पर हो रहे खराब प्रदर्शन को देखते हुए शुभमन गिल ने बीसीसीआई के सामने एक खास मांग रखी है। गिल ने बीसीसीआई से हर टेस्ट सीरीज से पहले 15 दिन के कैंप की मांग की है जिससे खिलाड़ी अच्छे से तैयारी कर पाएं।
13 महीने के भीतर घर पर मिली दो टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद बीसीसीआई ने रिव्यू मीटिंग की थी, जिसमें गिल ने साफ कहा कि खिलाड़ियों को अच्छी तैयारी के पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा है।
शुभमन गिल की यह मांग जायज भी है क्योंकि वेस्टइंडीज के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज और एशिया कप फाइनल के बीच केवल 4 दिन का गैप था। इसके अलावा साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज से केवल 4 दिन पहले गिल एंड कंपनी भारत पहुंची थी।