5 खिलाड़ी जिसके कारण टूट गया गुजरात की दूसरी आईपीएल ट्रॉफी जीतने का सपना

IPL 2026 Champions: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर सफलतापूर्वक आईपीएल ट्रॉफी डिफेंड कर ली। आरसीबी ने जरूरी 156 रन का लक्ष्य 18 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। आरसीबी की ओर से चेज मास्टर कोहली मैच विनर रहे जिन्होंने 75 रन की नाबाद पारी खेली। लेकिन क्वालीफायर-2 में शानदार बल्लेबाजी करने वाली गुजरात को इस सीजन आरसीबी के खिलाफ तीसरी हार का सामना करना पड़ा। आखिर इस मुकाबले में कहां चूक गई गुजरात और कौन रहे हार के गुनहगार?

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Jun 1 2026, 00:18 IST
गुजरात टाइटंस के गुनहगार Image Credit : IPL01 / 09

गुजरात टाइटंस के गुनहगार

29 मई को क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को एकतरफा मुकाबले में हराने वाली गुजरात टाइटंस आईपीएल फाइनल में एकदम लाचार नजर आई। आरसीबी के सामने गुजरात की टीम ना बल्लेबाजी और ना ही गेंदबाजी में अपने पिछले प्रदर्शन को दोहरा पाई और इसका नतीजा यह हुआ कि आरसीबी ने आसानी ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर ट्रॉफी डिफेंड कर ली।

विराट बने जीत के हीरो Image Credit : IPL02 / 09

विराट बने जीत के हीरो

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने 156 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 18 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। चेज मास्टर आखिर तक खड़े रहे और 42 गेंद में 9 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 75 रन की पारी खेली। विजयी शॉट विराट ने ही खेला और लगातार दूसरी बार आरसीबी को चैंपियन बना दिया।

अय्यर के साथ रखी जीत की नींवImage Credit : IPL03 / 09

अय्यर के साथ रखी जीत की नींव

156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को अच्छी शुरुआत की दरकार थी जो वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली की जोड़ी ने दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए केवल 27 गेंद में 62 रन की साझेदारी की। वेंकटेश अय्यर ने 16 गेंद में 32 रन की तूफानी पारी खेली।

क्यों हारी गुजरात 04 / 09

क्यों हारी गुजरात

सवाल उठता है कि आखिर शुभमन गिल एंड कंपनी बिना मुकाबला किए क्यों हार गई। इसका जवाब है कि जिन खिलाड़ियों ने पूरे सीजन कमाल का प्रदर्शन किया, वो फाइनल में इसे दोहरा नहीं पाए। चलिए जानते हैं कि गुजरात टाइटंस के हार के पीछे कौन से 5 खिलाड़ी जिम्मेदार रहे।

1. फेल रही सलामी जोड़ी Image Credit : IPL05 / 09

1. फेल रही सलामी जोड़ी

गुजरात टाइटंस की इस हार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी रही सलामी जोड़ी का ना चल पाना। पूरे सीजन सुदर्शन और गिल ने खूब रन बटोरे और हर बार अपनी टीम को शानदार शुरुआत दी, लेकिन फाइनल में यह जोड़ी पूरी तरह से फेल रही। दोनों मिलकर केवल 22 रन ही बना पाए।

2. शुभमन गिल हुए नाकामImage Credit : IPL06 / 09

2. शुभमन गिल हुए नाकाम

ऑरेंज कैप में नंबर दो पर रहने वाले शुभमन गिल फाइनल में केवल 10 रन ही बना पाए। गिल को जोश हेजलवुड ने अपना शिकार बनाया। आईपीएल 2026 में गिल ने 16 मैच में 732 रन बनाए।

3. जेसन होल्डर रहे विकेटलेस Image Credit : IPL07 / 09

3. जेसन होल्डर रहे विकेटलेस

जेसन होल्डर को जबसे प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया, तब से लगातार उन्होंने गेंदबाजी में अपना योगदार देकर गुजरात की जीत में अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन आरसीबी के खिलाफ जब 155 रन को डिफेंड करने की चुनौती थी तब होल्डर विकेटलेस रहे। 2 ओवर में उन्होंने 16 रन खर्चे।

4. कगिसो रबाडाImage Credit : IPL08 / 09

4. कगिसो रबाडा

गुजरात की हार के चौथे गुनहार रहे पर्पल कैप होल्डर कगिसो रबाडा जिन्होंने पूरे सीजन में तो 28 विकेट झटके, लेकिन फाइनल मुकाबले में रबाडा केवल एक ही विकेट चटका पाए। इतना ही नहीं रबाडा ने लगभग 15 की इकोनॉमी से रन लुटाए और 3 ओवर में 44 रन खर्चे।

5. हार के 5वें गुनहगार Image Credit : IPL09 / 09

5. हार के 5वें गुनहगार

गुजरात की हार के 5वें गुनहगार रहे जोश बटलर। साई सुदर्शन और शुभमन गिल के आउट होने के बाद उन पर टिक कर खेलने की जिम्मेदारी थी, लेकिन उन्होंने निराश किया। बटलर 23 गेंद में 19 रन की पारी खेलकर आउट हो गए।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!