ऑफिस में पूरे दिन कुर्सी पर बैठने वालों में बढ़ रही हैं ये बीमारियां, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

आजकल ज्यादातर लोग दिन के 8 से 10 घंटे ऑफिस में कुर्सी पर बैठकर बिताते हैं। ये बैठने का माहौल आपकी सेहत को भारी नुकासन पहुंचा रहा है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी हेल्थ प्रॉब्लम...

Authored by: gulshan kumarUpdated Jul 31 2026, 10:05 IST
​ऑफिस सिटिंग से होने वाली हेल्थ प्रॉब्लम​01 / 07

​ऑफिस सिटिंग से होने वाली हेल्थ प्रॉब्लम​

ऑफिस में काम के दौरान कुर्सी पर बैठना भले आपको आरामदायक माहौल देता हो, लेकिन लगातार देर तक कुर्सी पर बैठकर काम करना धीरे-धीरे शरीर पर नकारात्मक असर डाल सकता है। आइए जानते हैं लगातार कुर्सी पर बैठने से शरीर को होने वाले नुकसान...

​कमर, गर्दन और कंधों का दर्द​Image Credit : Canva02 / 07

​कमर, गर्दन और कंधों का दर्द​

घंटों एक ही मुद्रा में बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी और मांसपेशियों पर लगातार दबाव पड़ता है। समय के साथ ये सर्वाइकल स्पॉन्डिलोसिस जैसी परेशानियों का कारण भी बन सकता है।

​डायबिटीज और दिल के रोग​Image Credit : Canva03 / 07

​डायबिटीज और दिल के रोग​

लॉग सिटिंग के कारण हमारा मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ने लगता है। इसका असर हमारे वजन बढ़ने, डायबिटीज और हार्ट रोगों के रूप में सामने आता है।

​खराब ब्लड सर्कुलेशन​Image Credit : Canva04 / 07

​खराब ब्लड सर्कुलेशन​

लंबे समय तक कुर्सी पर बैठने से हमारे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन खराब होने लगता है। जिससे लो ब्लड प्रेशर और वेरिकोज वेन्स की समस्या हो सकती है।

​पाचन की दिक्कत​Image Credit : Canva05 / 07

​पाचन की दिक्कत​

देर तक बैठना आपके पाचन तंत्र को भी बुरी तरह खराब कर सकता है। इससे आपको गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

​मानसिक तनाव​Image Credit : Canva06 / 07

​मानसिक तनाव​

काम का ज्यादा दवाब और फिजिकल एक्टिविटी की कमी आपकी मेंटल हेल्थ को भी प्रभावित करती है। ऑफिस में देर तक कुर्सी पर बैठना आपको मानसिक तनाव दे सकता है।

​पैरों में सूजन​Image Credit : Canva07 / 07

​पैरों में सूजन​

ऑफिस में देर तक कुर्सी पर पैर लटकाकर बैठने से पैरों की ओर ब्लड फ्लो बढ़ जाता है। जिससे पैरों में सूजन, भारीपन और वेरिकोज वेन्स की समस्या हो सकती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!