अगस्त के महीने में कई देशों में ऑफ-सीजन की वजह से फ्लाइट और होटल की कीमतें अपेक्षाकृत कम रहती हैं। अगर सही प्लानिंग कर ली जाए तो इन 5 देशों की यात्रा 40 से 70 हजार रुपये के अंदर में की जा सकती है।
वियतनाम आज भारतीय पर्यटकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। बेहद कम बजट में आप यहां घूमने का प्लान कर सकते हैं।
भारत के सबसे करीब और सबसे सस्ते विदेशी देशों में से श्रीलंका का नाम आता है। यहां घूमना हर तरह के ट्रैवलर को पसंद आता है।
बजट में लग्जरी वाली फीलिंग आप इंडोनेशिया घूमकर ले सकते हैं। अगर पहले से प्लानिंग की जाए तो बाली ट्रिप काफी बजट फ्रेंडली साबित हो सकता है।
सुकून और प्राकृतिक सुंदरता का अनोखा संगम आपको भूटान में देखने को मिल जाएगा। अगस्त में यहां हरियाली देखने लायक होती है। भारतीय पर्यटक आसानी से यहां यात्रा कर सकते हैं।
कम खर्च में विदेशी ट्रिप का शानदार अनुभव आपको नेपाल ट्रिप में मिल जाएगा। भारत से नेपाल पहुंचना आसान भी है और काफी किफायती भी।