एजुकेशन

क्या ओडिशा मेडिकल परीक्षा का पेपर हो गया लीक, एग्जाम शुरू होते ही व्हाट्सऐप पर शेयर हुआ प्रश्न पत्र

ओडिशा की मेडिकल पीजी प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र परीक्षा के दौरान सोशल मीडिया पर कथित तौर पर साझा किए जाने का मामला सामने आया है। 27 जुलाई को 2023-26 बैच के पीजी छात्रों की एक विषय की थ्योरी परीक्षा के दौरान ऑल ओडिशा मेडिकल पीजी परीक्षा के प्रश्नपत्र की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किए जाने का मामला सामने आया।

Image

वॉट्सएप पर वायरल क्वेश्चन पेपर से मचा हड़कंप

Odisha Medical Paper leak: नीट पेपर लीक के बाद अब ओडिशा की मेडिकल पीजी प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र परीक्षा के दौरान सोशल मीडिया पर कथित तौर पर साझा किए जाने का मामला सामने आया है। 27 जुलाई को 2023-26 बैच के पीजी छात्रों की एक विषय की थ्योरी परीक्षा के दौरान ऑल ओडिशा मेडिकल पीजी परीक्षा के प्रश्नपत्र की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किए जाने का मामला सामने आया। अधिकारियों के मुताबिक, 27 जुलाई को 2023-26 बैच के पीजी छात्रों के एक विषय की थ्योरी परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान 'ऑल ओडिशा मेडिकल PG एग्ज़ाम' के प्रश्नपत्र की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से फॉरवर्ड होने लगीं।

जानकारी के अनुसार, MS/MD कोर्स के जनरल सर्जरी विषय (दूसरा पेपर) के प्रश्नपत्र की तस्वीरें कुछ पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों द्वारा बनाए गए एक व्हाट्सऐप ग्रुप में साझा की गईं। 27 जुलाई की शाम घटना की जानकारी मिलने के बाद ओडिशा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (OUHS) के कुलपति प्रो. मानस रंजन साहू ने उन सभी मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ वर्चुअल बैठक की, जहां पीजी मेडिकल परीक्षाएं आयोजित की जा रही थीं।

सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश

एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डीन-सह-प्राचार्य डॉ. हरेकृष्ण दलाई ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि डॉ. दलाई ने स्पष्ट किया, 'यह प्रश्नपत्र लीक का मामला नहीं है।' उनका कहना है कि यदि परीक्षा शुरू होने से पहले प्रश्नपत्र बाहर आ जाता और छात्रों तक पहुंच जाता, तब उसे पेपर लीक कहा जाता। लेकिन यहां प्रश्नपत्र परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष से बाहर गया है।

हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने जांच शुरू कर दी है और कोशिश की जा रही है कि तस्वीरें किस इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से ली गईं और उन्हें बाहर कैसे भेजा गया। उन्होंने कहा कि परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध है और नियमित जांच भी की जाती है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article