Top 7 TV Gossips 30 July, 2026: टीवी की दुनिया से कई बड़ी खबरें सुनने को मिल रही हैं। टीवी के कई बड़े सितारे आज सुर्खियों में बने हुए हैं। इस लिस्ट में देवोलीना भट्टाचार्जी से लेकर विकास गुप्ता और एक्टर सुदेश बेरी तक का नाम शामिल है। जहां एक तरफ एक्टर सुदेश बेरी ने प्रधानमंत्री मोदी को भगवान विष्णु का अवतार कहा है। वहीं दूसरी ओर 'बिग बॉस 20' के लिए दो एक्ट्रेस को न्योता मिला है। तो चलिए एक नजर डालते हैं आज से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरों पर-
'बिग बॉस 20' जल्द ही छोटे पर्दे पर दस्तक देता नजर आएगा। वहीं हाल ही में शो से जुड़े सूत्रों ने जूम को बताया कि शो के लिए एक्ट्रेस अमृता खानविल्कर और एल्नाज नौरोजी को अप्रोच किया गया है।
सुदेश बेरी ने हाल ही में सीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान विष्णु का अवतार बताया है। सुदेश बेरी ने कहा कि मुझे मोदी जी के पैर धोकर पीने हैं।
देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने एक्स एकाउंट पर एक वीडियो के साथ ट्वीट किया। वीडियो में कुछ बच्चे मंत्रोच्चारण करते नजर आए। देवोलीना भट्टाचार्जी ने ट्वीट में लिखा, "मंत्र उच्चारण करके देखो, आरक्षण की जरूरत नहीं पड़ेगी। खुद भी ज्ञानी बनोगे और दूसरों को भी तकलीफ नहीं होगी।" लेकिन इस ट्वीट के लिए देवोलीना भट्टाचार्जी बुरी तरह ट्रोल हो गईं।
एक्ट्रेस संभावना सेठ ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने लिखा, "बीती रात कुछ ऐसा हुआ जिसकी हमने कल्पना भी नहीं की थी। हमने पूरी रात पुलिस स्टेशन में बिताई और ये हमारी हाउस हेल्प से जुड़ी है। एफआईआर फाइल कर दी गई है। हम इसके बारे में कल सोशल मीडिया पर बात करेंगे, जैसे ही हमें टाइम मिलता है।"
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने इंस्टाग्राम एकाउंट से 'लॉकअप 2' से जुड़ी सभी पोस्ट डिलीट कर दी है। बताया जा रहा है कि फिनाले से पहले शिल्पा शिंदे शो से बाहर हो गईं।
विकास गुप्ता ने 'लॉकअप 2' में एंट्री पर बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि उनका ये अनुभव बहुत अलग रहा। विकास गुप्ता ने कहा कि वहां उनकी पुराने दोस्तों से मुलाकात हुई। लेकिन विकास ने आगे कहा, "लेकिन कुछ लोग वहां ऐसे थे, जिनके एक्सप्रेशंस मुझे देखते ही बदल गए। मैं वहां किसी को नीचे खींचने नहीं गया था। मैं वहां अपने विचार साझा करने गया था।"
तनुज महाशाब्दे ने टेली टॉक संग बातचीत के दौरान कवि कुमार आजाद को याद किया है। उन्होंने कहा, "एक दिन हम हाथी जी (कवि कुमार आजाद) संग शाम तक शूट कर रहे थे। सीन खत्म हो चुका था। हर कोई एक-दूजे को बाय कहकर घर चला गया। अगली सुबह उसी सीन को आगे बढ़ाना था। लेकिन तभी हमें खबर मिली कि वह नहीं रहे।"