वायरल न्यूज़

झुककर मांग रहा था भीख, फिर हुआ ऐसा चमत्कार! सेकंडों में चलने लगा 'दिव्यांग' युवक देखें Viral Video

Viral Video: बेंगलुरु के ITI लेआउट में भीख मांग रहे एक युवक की पोल खोलने का वीडियो तहलका मचा रहा है। बैसाखी टेककर खुद को लाचार बताने वाला युवक जब पब्लिक के हत्थे चढ़ा, तो वह बिना किसी सहारे के सीधा खड़ा हो गया।

Image

दिव्यांग बनकर भीख मांगने का ढोंग

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन चौंकाने (Shocking Video) वाले और हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल ही में कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसने लोगों की हमदर्दी और इंसानियत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर के ITI लेआउट में एक युवक फर्जी दिव्यांग बनकर लोगों से भीख मांग रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता से उसका भांडा फूट गया। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है और यूजर्स इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

    बैसाखी के सहारे मांग रहा था भीख

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सफेद कमीज पहने एक युवक बैसाखी के सहारे झुककर सड़क पर चल रहा है और आने-जाने वाले लोगों से पैसे मांग रहा है। वह खुद को पूरी तरह से शारीरिक रूप से अक्षम (दिव्यांग) दिखाने का अभिनय कर रहा था, ताकि लोग तरस खाकर उसे पैसे दे दें। स्थानीय निवासियों और राहगीरों को युवक की गतिविधियों पर कुछ समय से संदेह था। जब लोगों ने उसे घेर लिया और कड़ाई से पूछताछ करते हुए उसे सीधे खड़े होने को कहा, तो युवक घबरा गया। कुछ ही देर में, जो युवक झुककर और घिसटकर चल रहा था, वह बिल्कुल सामान्य इंसान की तरह सीधा खड़ा हो गया और बिना किसी सहारे के चलने लगा। यह नजारा देखकर वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया। देखें वीडियो...

    UP का रहने वाला है आरोपी

    वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर घबर गए होंगे और सोच में पड़ गए होंगे। वहीं, मामला सामने आने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले मुकेश के रूप में हुई है। वह पिछले कुछ समय से बेंगलुरु के व्यस्त इलाकों में दिव्यांग होने का नाटक कर लोगों को गुमराह कर रहा था और पैसे ऐंठ रहा था।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article