वेब सीरीज

Lock UPP 2: श्रेया कालरा के मुंह से 'गौरव जी' सुनकर चिढ़ीं आकांक्षा चमोला, बोलीं- तू जानती भी है उसे...

Lock UPP 2 Akanksha Chamola Fight With Shreya Kalra: 'लॉकअप 2' में आकांक्षा चमोला और श्रेया कालरा की बहस हो गई। श्रेया कालरा के मुंह से 'गौरव जी' सुन आकांक्षा चमोला भड़क गईं।

Image

Lock UPP 2: श्रेया कालरा पर भड़कीं आकांक्षा चमोला (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Lock UPP 2 Akanksha Chamola Fight With Shreya Kalra: ओटीटी के पॉपुलर शो 'लॉकअप 2' में आए दिन ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। जैसे-जैसे फिनाले करीब आ रहा है, कंटेस्टेंट्स की तकरार और बढ़ती ही जा रही है। 'लॉकअप 2' में आकांक्षा चमोला जब से आई हैं, वह अपने और गौरव खन्ना के रिश्ते के लिए सुर्खियों में बनी हुई हैं। आकांक्षा चमोला ने बताया था कि वह और गौरव खन्ना जल्द ही तलाक लेकर एक-दूजे से अलग होने वाले हैं। वहीं बीते दिन 'लॉकअप 2' में दिखाया गया कि गौरव खन्ना को लेकर ही आकांक्षा चमोला और श्रेया कालरा के बीच बहस हो गई। आकांक्षा चमोला, श्रेया कालरा के 'गौरव जी' कहने पर बिफर पड़ीं। उन्होंने श्रेया कालरा से सवाल किया कि तुम जानती ही कितना हो गौरव को। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: "खाने तक के पैसे नहीं...", ट्रोलिंग के बीच Shivangi Joshi की बहन Sheetal Joshi ने तोड़ी स्ट्रगल पर चुप्पी

'लॉकअप 2' में आकांक्षा चमोला और श्रेया कालरा की बहस गेम को लेकर होती है। आकांक्षा चमोला, श्रेया कालरा से कहती हैं कि तुम दोनों तरफ से खेलने की कोशिश कर रही हो। तुम पहले बोलती हो कि मुझे कोई सहानुभूति नहीं चाहिए, लेकिन बाद में विक्टिम प्ले करती हो। आकांक्षा चमोला ने श्रेया कालरा से कहा, "शिल्पा शिंदे एक हफ्ते बाद आई थी। तुम उनसे मेरी बुराइयां कर रही हो कि गौरव जी तो....। मतलब 'गौरव जी', तू कितना जानती है गौरव को? तू उसकी दोस्त है। तुम बाहर गौरव खन्ना को जानती हो या नहीं? वो तुम्हारे लिए 'गौरव जी' क्यों है और मैं तुम्हारे लिए चुड़ैल क्यों हूं?" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: राम कपूर की इस हरकत से भड़कीं आकांक्षा चमोला, बोलीं- आप औरतों को अनसेफ फील...

Lock UPP 2 में आकांक्षा चमोला ने कह दी बड़ी बात

Lock UPP 2 में आकांक्षा चमोला ने कह दी बड़ी बात

    आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) ने श्रेया कालरा से आगे कहा, "ये तुम्हारे बयान हैं। तुम उस इंसान को जानती भी हो, बाहर तुझे उसका और मेरा रिश्ता पता भी है। जो तुम उसकी वकील बनकर बोल रही हो। तुम कौन होती हो ये कहने वाली कि वो इस लड़की के लायक नहीं है।" श्रेया कालरा अपना पक्ष रखते हुए कहती हैं कि ये मेरे शब्द नहीं हैं। लेकिन आकांक्षा चमोला बताती हैं कि उन्हें खुद योगेश और शिल्पा शिंदे ने बताया है। बता दें कि 'लॉकअप 2' के एक एपिसोड में श्रेया कालरा ने कहा था कि गौरव खन्ना एक धन्य इंसान है जो इस चुड़ैल से उनका पीछा छूट रहा है। ये बात आकांक्षा चमोला को योगेश रावत और शिल्पा शिंदे ने बता दी।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article