सबसे बड़े रिकॉर्ड से कुछ शॉट दूर शुभमन गिल, बदल जाएगा 93 साल का भारतीय इतिहास

Which Indian Batsman Has Most Runs In A Test Series: आने वाली 31 जुलाई वो तारीख होगी जब भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पांचवां व आखिरी मुकाबला (IND vs ENG 5th Test) शुरू होगा। भारत सीरीज में 1-2 से पिछड़ रहा है। अगर उसे ये सीरीज ड्रॉ करानी है तो किसी भी हाल में ओवल मैदान पर होने वाला पांचवां टेस्ट मैच जीतना ही होगा। इस टेस्ट सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों ने अद्भुत प्रदर्शन करके दिखाया है और पांचवें टेस्ट में फैंस को कुछ और कमाल देखने को मिल सकता है। कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो इस मैच में नए कीर्तिमान स्थापित करने के करीब होंगे, लेकिन एक नाम जिस पर सबकी नजरें रहने वाली हैं, वो हैं भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill)। भारतीय कप्तान सबसे खास रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं।

Authored by: शिवम अवस्थीUpdated Jul 29 2025, 14:27 IST
खास होगा अगला टेस्ट मैचImage Credit : Instagram/Shubmangill01 / 08

खास होगा अगला टेस्ट मैच

ओवल के मैदान पर होने वाला भारत-इंग्लैंड पांचवां टेस्ट मैच बेहद खास होने वाला है और निश्चित तौर पर वहां भारी संख्या में भारतीय क्रिकेट फैंस भी टीम इंडिया की हौसलाअफजाई के लिए पहुंचेंगे। उनको एक रोमांचक मैच तो देखने को मिलेगा, साथ ही शुभमन गिल उनको एक ऐतिहासिक नजारा दिखाने के लिए कमर कस चुके हैं, यहां हम जानेंगे कि आखिर क्या है वो कमाल। (Photo Credit- Instagram/Shubmangill)

जिनको समझा था कमजोर, उन्होंने दिखाया दमImage Credit : AP02 / 08

जिनको समझा था कमजोर, उन्होंने दिखाया दम

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के 4 मुकाबले हो चुके हैं और शुरुआत में जो भारतीय टीम आलोचकों को कमजोर और अनुभवहीन नजर आ रही थी, उसी टीम इंडिया ने दुनिया को दिखाया कि उसमें कितना दम है। एक 25 वर्षीय नए टेस्ट कप्तान की अगुवाई में टीम इंडिया ने इंग्लैंड की जमीन पर मेजबान टीम को कड़ी टक्कर दी है। (Photo Credit- AP)

अब सीरीज की आखिरी टक्करImage Credit : AP03 / 08

अब सीरीज की आखिरी टक्कर

टेस्ट सीरीज अब अपने अंतिम मोड़ पर पहुंच चुकी है। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का अब पांचवां व आखिरी मुकाबला खेला जाना है। ये मैच ओवल के मैदान पर खेला जाएगा। भारत अगर जीता तो सीरीज ड्रॉ होगी, मैच अगर ड्रॉ हुआ तो इंग्लैंड 2-1 से जीत जाएगा, अगर इंग्लैंड ने मैच जीता तो वो एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 3-1 से अपने नाम कर लेगा। (Photo Credit- AP)

टीम इंडिया में कोई किसी से कम नहीं हैImage Credit : AP04 / 08

टीम इंडिया में कोई किसी से कम नहीं है

इस सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों की तरफ से अब तक 11 शतक देखने को मिल चुके हैं। इसलिए कोई किसी से कम नहीं है। पिछले मुकाबले में वो नजारा भी देखने को मिल गया जब रविंद्र जडेजा ने तो अपना शतक पूरा किया ही, साथ ही वॉशिंगटन सुंदर ने भी शतक लगाकर इंग्लैंड को हैरान-परेशान कर दिया। नतीजतन जो जीत इंग्लैंड की गिरफ्त में लग रही थी, उसे भारत ने उससे दूर करते हुए मैच ड्रॉ करा दिया। (Photo Credit- AP)

फिर भी कप्तान पर रहेंगी सबसे ज्यादा नजरेंImage Credit : Instagram/Shubmangill05 / 08

फिर भी कप्तान पर रहेंगी सबसे ज्यादा नजरें

बेशक टीम इंडिया में इस समय सभी खिलाड़ी लय में नजर आ रहे हैं और सभी से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है, लेकिन टीम के कप्तान शुभमन गिल अलग ही फॉर्म में हैं। वो अपने करियर के स्वर्णिम पलों से गुजर रहे हैं जब 25 की उम्र में नए कप्तान बने और सीधे इंग्लैंड की जमीन पर कप्तानी करने पहुंच गए। सीरीज में वो कई रिकॉर्ड बनाते रहे हैं लेकिन ओवल टेस्ट में उन पर सबसे ज्यादा नजरें रहेंगी और इसी वजह भी खास है। (Instagram/Shubmangill)

बहुत बड़े रिकॉर्ड के करीब हैं गिलImage Credit : AP06 / 08

बहुत बड़े रिकॉर्ड के करीब हैं गिल

दरअसल, शुभमन गिल अब एक बहुत खास और सबसे बड़े रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए हैं। ये रिकॉर्ड कोई आम आंकड़ा नहीं है बल्कि भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। सीरीज से पहले शायद किसी ने इसके बारे में सोचा नहीं होगा लेकिन अब गिल इस सबसे बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने वाले हैं। आइए जान लेते हैं उन्हें कितने रन चाहिए और किसका रिकॉर्ड दांव पर है। (Photo Credit- AP)

गिल को चाहिए बस इतने रनImage Credit : X/ICC/Instagram/Shubmangill07 / 08

गिल को चाहिए बस इतने रन

शुभमन गिल अब तक इस टेस्ट सीरीज के 4 मैचों में 722 रन बना चुके हैं। भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड महान सुनील गावस्कर के नाम दर्ज है। गावस्कर के नाम भारत के लिए दो रिकॉर्ड हैं। एक रिकॉर्ड है 732 रन का जो उन्होंने 1978/79 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 मैचों की सीरीज में बनाया था। इसे तोड़ने से गिल 10 रन दूर हैं। जबकि गावस्कर का शीर्ष रिकॉर्ड है 774 रन का, जो उन्होंने 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में वेस्टइंडीज की जमीन पर 1970/71 में बनाया था। गिल उस सर्वश्रेष्ठ भारतीय रिकॉर्ड को तोड़ने के 53 रन दूर हैं। अगर वो ऐसा करने में सफल रहे तो 1932 से शुरू हुए 93 सालों के भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में नया अध्याय जुड़ जाएगा। (Photo Credit- X/ICC/Instagram/Shubmangill)

दुनिया में ये रिकॉर्ड डॉन ब्रैडमैन के नाम हैImage Credit : X/ICC08 / 08

दुनिया में ये रिकॉर्ड डॉन ब्रैडमैन के नाम है

अगर विश्व क्रिकेट की बात की जाए तो एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया महान पूर्व बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन के नाम दर्ज है। ब्रैडमैन ने ये रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ 1930 की एशेज टेस्ट सीरीज में बनाया था। पांच मैचों की उस सीरीज में ब्रैडमैन ने 974 रन बनाए थे। (Photo Credit- X/ICC)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!