वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया के कप्तान ने शानदार शतक जड़ दिया। यह टेस्ट करियर में उनका 10वां शतक है और इस पारी के दम पर उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। चलिए एक-एक कर उन रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं जो गिल ने अपनी इस पारी के दम पर तोड़ दिया। (साभार-BCCI X)
शुभमन गिल ने 177 गेंद में 13 चौके और 1 छक्के की मदद से अपने टेस्ट करियर का 10वां शतक जड़ा। उन्होंने यशस्वी जायसवाल और नितीश रेड्डी के साथ अर्धशतकीय साझेदारी के अलावा ध्रुव जुरेल के साथ शतकीय साझेदारी भी की और टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। (साभार-X BCCI)
कप्तान के तौर पर टेस्ट क्रिकेट में यह शुभमन गिल का 5वां शतक है। उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर 4 शतक लगाए थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में चूकने के बाद गिल ने एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई और कप्तान के तौर पर 5वां टेस्ट शतक जड़ दिया। (साभार-BCCI X)
यह साल 2025 में गिल का 5वां टेस्ट शतक है और इस मामले में उन्होंने विराट कोहली की बराबरी कर ली। विराट दो कैलेंडर ईयर में 5-5 शतक लगाने का कारनामा कर चुके हैं। ऐसे में कह सकते हैं गिल नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए किंग की राह पर चल पड़े हैं। (साभार-BCCI X)
विराट कोहली ने साल 2017 और 2018 दो लगातार कैलेंडर ईयर में 5-5 टेस्ट शतक लगाए थे। गिल 2025 में 5 शतक लगा चुके हैं और हो सकता है कि वह इस रिकॉर्ड से भी आगे निकल जाएं। (साभार-Shubman Gill X)
गिल ने बतौर कप्तान 5 टेस्ट शतक लगाने के लिए 12 पारी खेली। उनसे तेज यह कारनामा केवल दो बल्लेबाज ही कर पाए हैं। सुनील गावस्कर ने इसके लिए 10 जबकि एलिस्टर कुक ने 9 पारी में यह कारनामा कर दिया था। (साभार-BCCI X)
टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने के मामले में गिल 39वें मैच में ही कोच गौतम गंभीर से आगे निकल गए हैं। गिल के नाम अब 10 टेस्ट शतक है और वह गंभीर के 9 शतक से आगे निकल गए हैं। (साभार-BCCI X)