ये शुभमन गिल का टेस्ट कप्तान के रुप में पहला दौरा है और अब तक वे टीम को एक मैच जीता पाए हैं और वहीं दो मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। (फोटो- BCCI)
गिल का कप्तान के रुप में टॉस के साथ किस्मत अच्छी नहीं रही है। वे लगातार पांचवें टेस्ट मैच में टॉस हार गए हैं। उनका टॉस जीतने का सपना अभी भी अधूरा है। (फोटो- ECB)
टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से पीछे चल रही है। ऐसे में अगर वे ओवल टेस्ट में जीत दर्ज नहीं करते हैं तो हार जाएंगे। (फोटो- AP)
भारत की प्लेइंग XI: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रूव जुरेल (विकेटकीपर), करुण नायर, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। (फोटो- AP)
शुभमन गिल इस सीरीज में अच्छे फॉर्म में नजर आ रहे हैं। खबर लिखे जाने तक उन्होंने 740 रन बना लिए हैं। जिसमें चार शतक भी शामिल हैं। (फोटो- AP)
शुभमन गिल एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एशियाई कप्तान बन गए हैं। उनके 740 रन हो गए हैं। (फोटो- AP)
गिल अगर इस मैच में 89 रन बना लेते हैं तो विश्व क्रिकेट में एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान बन जाएंगे। वे डॉन ब्रेडमैन को पीछे छोड़ देंगे जिनके 810 रन हैं। (फोटो- AP)
शुभमन गिल ने गावस्कर को पीछे छोड़ दिया है। गावस्कर के इससे पहले 1978 में 732 रन बनाए थे। (फोटो- AP)