जो कारनामा डॉन ब्रैडमैन नहीं कर पाए वो कप्तान गिल ने कर दिखाया

Most Test Century in Series as Captain: टीम इंडिया के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल का इंग्लैंड दौरे पर बल्ले से धमाल मैनचेस्टर टेस्ट में भी जारी रहा। मैनचेस्टर टेस्ट की पहली पारी में 311 रन से पिछड़ने के बाद टीम के ऊपर हार का खतरा मंडरा रहा था। दूसरी पारी के पहले ही ओवर में भारतीय टीम ने दो विकेट बगैर कोई रन बनाए गंवा दिए थे। ऐसे में कप्तान गिल ने अनुभवी केएल राहुल के साथ मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 188 (421) रन की साझेदारी करके पारी के अंतर से हार के खतरे को तकरीबन टाल दिया। मैच के पांचवें और आखिरी दिन गिल ने अपना शतक 228 गेंद में 12 चौके की मदद से पूरा किया। लेकिन पांचवें दिन लंच से पहले 103 रन बनाकर गिल जोफ्रा आर्चर की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गए। गिल ने अपनी इस शतकीय पारी के दौरान कई नए रिकॉर्ड कायम किए। आइए उनपर नजर डालें। (फोटो क्रेडिट AP)

Authored by: नवीन चौहानUpdated Jul 27 2025, 18:35 IST
कप्तानी डेब्यू में जड़ा शतक का चौका01 / 07

कप्तानी डेब्यू में जड़ा शतक का चौका

शुभमन गिल ने बतौर टेस्ट कप्तान अपनी पहली सीरीज में चार शतक जड़ने का अनोखा कारनामा कर दिखाया है। ऐसा उनसे पहले दुनिया का और कोई खिलाड़ी नहीं कर पाया। उन्होंने लीड्स टेस्ट में शतक(147) के साथ दौरे की शुरुआत की थी। इसके बाद बर्मिंघम में खेले दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों में शतक( 269 और 161)। लॉर्ड्स टेस्ट में गिल का बल्ला खामोश रहा और वो केवल 16 और 6 रन की पारी खेल सके। इसके बाद उन्होंने मैनटेस्टर टेस्ट में शानदार वापसी की। पहली पारी में 12 रन बनाने के बाद दूसरी पारी में 103 रन जड़ दिए। (फोटो क्रेडिट AP)

​ब्रैडमैन और गावस्कर की बराबरी पर पहुंचे02 / 07

​ब्रैडमैन और गावस्कर की बराबरी पर पहुंचे

शुभमन गिल ने बतौर कप्तान एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के सर डॉन ब्रैडमैन और सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। सर डॉन ब्रैडमैन ने साल 1947-48 में भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में चार शतक जड़ने का कारनामा किया था। वहीं सुनील गावस्कर ने साल 1978-79 में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में 4 शतक जड़े थे। अब इस सूची में शुभमन गिल का नाम भी जुड़ गया है। (फोटो क्रेडिट AP)

विदेशी धरती पर शतकीय चौका जड़ने वाले पहले कप्तान03 / 07

विदेशी धरती पर शतकीय चौका जड़ने वाले पहले कप्तान

सर डॉन ब्रैडमैन और सुनील गावस्कर ने बतौर कप्तान एक टेस्ट सीरीज में शतकों का चौका घरेलू सरजमीं पर जड़ा था। वहीं शुभमन गिल ने विदेशी सरजमीं पर यह कारनामा कर दिखाया है। वो घर से बाहर ये कारनामा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए हैं। (फोटो क्रेडिट AP)

सीरीज में 700+ रन बनाने वाले चौथे भारतीय04 / 07

सीरीज में 700+ रन बनाने वाले चौथे भारतीय

शुभमन गिल एक टेस्ट सीरीज में 700 से ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। भारत के लिए सबसे पहले ये कारनामा सुनील गावस्कर ने साल 1971 में अपनी डेब्यू सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ उसके घर पर किया था। उन्होंने सीरीज में 774 रन बनाए थे। इसके बाद गावस्कर ने बतौर कप्तान 1978-79 में वेस्टइंडीज के खिलाफ इस कारनामे को दोहराया था। उस सीरीज में उन्होंने 732 रन बनाए थे। इस सूची में दूसरा नाम टीम इंडिया के मौजूदा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का साल 2024 में जुड़ा था। इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में यशस्वी ने 712 रन बनाए थे।(फोटो क्रेडिट AP)​

एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान05 / 07

एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान

​शुभमन गिल एक टेस्ट सीरीज में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। सुनील गावस्कर का 46 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने से गिल 11 रन से चूक गए। मौजूदा टेस्ट सीरीज में उनके नाम 722 रन दर्ज हो गए हैं। गावस्कर ने साल 1978-79 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 732 रन एक सीरीज में बनाए थे। इस सूची में तीसरे स्थान पर विराट कोहली 655 रन के साथ हैं। विराट ने साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में 655 रन बतौर कप्तान बनाए थे। (फोटो क्रेडिट AP)

विदेश में एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान06 / 07

विदेश में एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान

शुभमन गिल विदेशी सरजमीं पर एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। इस मामले में गिल ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा। विराट ने साल 2017 में श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज में 610 रन बनाए थे। इंग्लैंड दौरे पर विराट ने साल 2018 में 593 रन टीम की कप्तानी करते हुए बनाए थे। गिल ने विराट का वो रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। (फोटो क्रेडिट AP)

ऐसा रहा है सीरीज में अबतक प्रदर्शन07 / 07

ऐसा रहा है सीरीज में अबतक प्रदर्शन

शुभमन गिल मौजूदा टेस्ट सीरीज में 4 टेस्ट की 8 पारियों में 90.25 के औसत से 722 रन बनाए हैं जिसमें 4 शतक शामिल हैं। 269 रन उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। उनके पास एक टेस्ट मैच और है जिसमें वो एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का सुनील गावस्कर का 774 रन का भारतीय रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। सर डॉन ब्रैडमैन का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उन्हें 253 रन ओवल में खेले जाने वाले सीरीज के पांचवे टेस्ट में बनाने होंगे। (फोटो क्रेडिट AP)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!