बारिश से प्रभावित मुकाबले में आरसीबी को डीएलएस रूल के तहत जीत के लिए 213 रन का लक्ष्य मिला। बारिश की वजह से मैच को घटाकर 19-19 ओवर का कर दिया गया था।(फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)
अपने घरेलू मैदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 3 विकेट पर 209 रन का स्कोर मिचेल मार्श की 111(56) रन का शतकीय पारी की बदौलत खड़ा किया। (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)
आरसीबी की टीम 213 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 203 रन बना सकी। रजत पाटीदार 61 और टिम डेविड के अलावा बेंगलुरू के लिए 34 रन की पारी देवदत्त पडिक्कल ने खेली।(फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)
आरसीबी को पारी के अंतिम ओवर में 20 रन बनाने थे। दिग्वेश राठी ने पिच पर पैर जमा चुके क्रुणाल पांड्या और रोमारियो शेफर्ड के सामने कसी हुई गेंदबाजी की और केवल 10 रन खर्च करके लखनऊ को सीजन में घर पर दूसरी और कुल तीसरी जीत दिला दी। (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)
आरसीबी आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार 200 या उससे ज्यादा रन का स्कोर खड़ा करने वाली टीम बन गई है। 19 साल के इतिहास में बेंगलुरू ने 40वीं बार ये कारनामा किया और चेन्नई सुपर किंग्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया।(फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के इतिहास में 39 बार 200 या उससे ज्यादा रन बनाए थे। ऐसे में एक बार की आरसीबी ने पांच बार की चैंपियन आरसीबी को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। इस सूची में तीसरे नंबर पर पंजाब किंग्स की टीम है जिसने 38 बार दो सौ से ज्यादा रन पारी में बनाए हैं।(फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 9 रन के करीबी अंतर से हार के बाद भी आरसीबी की टीम अंक तालिका में 10 मैच में 6 जीत और 4 हार के साथ तीसरे पायदान पर है। उसका नेट रन रेट +1.234 का है जो कि टॉप-4 टीमों में सबसे ज्यादा है। लखनऊ के खिलाफ करीबी हार से बेंगलुरू के नेट रन रेट पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है। (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)