कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ सुपर ओवर में मिली हार के बाद लखनऊ की टीम फैंस के निशाने पर आ गए हैं। फैंस लखनऊ के कप्तान और निकोलस पूरन को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। सुपर ओवर में दोनों खिलाड़ी पूरी तरह से फेल रहे और जीती हुई बाजी कोलकाता को थमा दी।
कोलकाता के खिलाफ मैच में लखनऊ की हार सुनिश्चित लग रही थी। आखिरी ओवर में उसे 17 रन की दरकार थी। बैटिंग मोहम्मद शमी कर रहे थे। आखिरी गेंद पर जीत के लिए जब 7 रन की दरकार थी और कोलकाता ने मैच अपने पक्ष में कर लिया था। तब शमी ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर मैच अपनी टीम के लिए बनाया।
सुपर ओवर में मैच का पहुंचना यानी दोनों टीमों के पास मैच जीतने का बराबर अवसर होना, लेकिन लखनऊ के कप्तान और टीम मैनेजमेंट ने मैच थाल में सजाकर कोलकाता को दे दिया। सुपर ओवर में लखनऊ की ओर से दो ऐसे बल्लेबाज एडेन मार्करम और निकोलस पूरन को भेजा गया जो इस फॉर्मेट के महारथी हैं, लेकिन उनका मौजूदा फॉर्म ऐसा नहीं था जिसको नजरअंदाज किया गया और इसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा।
सुपर ओवर में बैटिंग करने आए निकोलस पूरन सुनील नरेन की पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। पूरन को लखनऊ ने 21 करोड़ की भारी-भरकम प्राइस पर रिटेन किया था। लेकिन उन्होंने ना सुपर ओवर में और ना ही इस सीजन अपनी कीमत के साथ न्याय किया।
ऋषभ पंत की बात करें तो उन्होंने भी अपने प्राइस टैग के साथ न्याय नहीं किया। पंत 27 करोड़ के बिके थे और वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी हैं। लेकिन उन्होंने इस प्राइस के साथ न्याय नहीं किया। कोलकाता के खिलाफ सुपर ओवर मैच में भी वह कुछ खास नहीं कर पाए। पंत एक रन ही बना पाए थे कि लखनऊ ने मार्करम के रुप में अपना दूसरा विकेट गंवा दिया।
लखनऊ की टीम की ओर से दो ऐसे खिलाड़ी जिनकी कुल कीमत 48 करोड़ रुपये थी, दोनों मिलकर सुपर ओवर में एक रन ही बना पाए। यह सुपर ओवर में आईपीएल इतिहास का अब तक का सबसे कम स्कोर था। इस असफलता के बाद खासतौर से लखनऊ के ये दो खिलाड़ी और पूरी टीम आलोचकों के निशाने पर आ गए।
लखऊ सुपर जायंट्स की टीम वर्तमान में 8 मैच खेलकर प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचले पायदान पर है। टीम लागातर 5 मुकाबला गंवा चुकी है। 8 मैच में 6 हार के साथ टीम 4 प्वाइंट् के साथ सबसे नीचे है।
6 हार के बाद अब लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल हो गया। अब उसे बाकी बचे सभी 6 मैच में जीत दर्ज करनी होगी तभी टीम प्लेऑफ तक पहुंच सकती है। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह काम नामुमकिन है। ऐसे में बाहर होने वाले टीम में लखनऊ का नंबर सबसे पहले आ सकता है।