रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट की सीरीज में छठे पायदान पर बल्लेबाजी करते हुए 516 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने वीवीएस लक्ष्मण का भारत के लिए एक सीरीज में छठे या उससे निचले स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का वीवीएस लक्ष्मण का 23 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। लक्ष्मण ने साल 2002 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 474 रन बनाए थे। (फोटो क्रेडिट AP)
रवींद्र जडेजा इंग्लैंड की धरती पर छठे या उससे निचले पायदान पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज गैरी सोबर्स का रिकॉर्ड तोड़ा। सोबर्स ने अपने करियर में इंग्लैंड में छठे या उससे निचले क्रम पर बैटिंग करते हुए 50 या उससे ज्यादा रन की 9 पारियां खेली थीं। जडेजा के नाम अब ऐसी 10 पारियां दर्ज हो गई हैं। (फोटो क्रेडिट AP)
रवींद्र जडेजा इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में सुनील गावस्कर, विराट कोहली और ऋषभ पंत को पीछे छोड़ा। जडेजा ने इंग्लैंड के मौजूदा दौरे पर एक शतक और पांच अर्धशतक जड़कर ये उपलब्धि हासिल की है। सुनील गावस्कर ने साल 1979 में, विराट कोहली ने साल 2018 में और ऋषभ पंत ने मौजूदा सीरीज में ये उपलब्धि हासिल की थी। तीनों ने एक सीरीज में 50 रन से ज्यादा की पांच पारियां खेली थीं।(फोटो क्रेडिट AP)
रवींद्र जडेजा इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय साझा तौर पर बन गए हैं। इस सूची में पहले पायदान पर 12 पारी के साथ सचिन तेंदुलकर हैं। रवींद्र जडेजा, गुंडप्पा विश्वनाथ, सुनील गावस्कर और राहुल द्रविड़ के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। सभी के खाते में इंग्लैंड में टेस्ट में 50 रन से ज्यादा की 10-10 पारियां दर्ज हैं। (फोटो क्रेडिट AP)
रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड दौरे पर मैच की दूसरी पारी में जमकर रन बनाए। पांच टेस्ट मैच में दूसरा पारी में जडेजा केवल एक बार आउट हुए। उन्होंने लीड्स में 25*, बर्मिंघम में 69*, लॉर्ड्स में 61* और मैनचेस्टर में 107* रन की पारी खेली थी। ओवल में जडेजा 53 रन बनाकर आउट हुए। इसके साथ ही जडेजा एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा के औसत से रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस सूची में पहले पायदान पर सुनील गावस्कर हैं जिन्होंने 1970 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में दूसरी पारी में 468 के औसत से रन बनाए थे। वहीं रवींद्र जडेजा 315 के औसत के मौजूदा सीरीज में रन बनाकर दूसरे स्थान पर काबिज हो गए हैं। एंडी फ्लावर ने भारत के खिलाफ साल 2000 में आयोजित सीरीज की चौथी पारी में 302 के औसत से रन बनाए थे। (फोटो क्रेडिट AP)
रवींद्र जडेजा एक टेस्ट सीरीज में छठे या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 500 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बन गए हैं। जडेजा ने मौजूदा सीरीज में 516 रन 86 के औसत से बनाए हैं। उनसे पहले वेस्टइंडीज के गैरी सोबर्स, दक्षिण अफ्रीका के डेनिस लिंडसे, पाकिस्तान के वसीम रजा, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ और वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपॉल ये कारनामा कर सके थे। (फोटो क्रेडिट AP)
रवींद्र जडेजा इंग्लैंड के खिलाफ 516 रन बनाने के बाद एक टेस्ट सीरीज में 500 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के चौथे ऑलराउंडर बन गए हैं। उनसे पहले वेस्टइंडीज के गैरी सोबर्स, इंग्लैंड के इयान बॉथम और दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस ये कारनामा कर पाए थे। (फोटो क्रेडिट AP)
रवींद्र जडेजा अपने टेस्ट करियर में सीरीज में 500 से ज्यादा रन बनाने और एक सीरीज में 25 या उससे ज्यादा विकेट चटकाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। उनसे पहले ये कारनामा वीनू मांकड ने किया था। अब जडेजा की उनके साथ स्पेशल क्लब में एंट्री हो गई है।(फोटो क्रेडिट AP)
रवींद्र जडेजा मौजूदा सीरीज में 516 रन के साथ इंग्लैंड में आयोजित टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में छठे पायदान पर काबिज हो गए हैं। इंग्लैंड की सरजमीं पर एक सीरीज में जडेजा से ज्यादा रन शुभमन गिल(754), राहुल द्रविड़ (602), विराट कोहली (593), सुनील गावस्कर(542), केएल राहुल (532) ने बनाए हैं। (फोटो क्रेडिट AP)
रवींद्र जडेजा इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में सुनील गावस्कर को पछाड़कर तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। जडेजा के खाते में इंग्लैंड मैं 1158 रन दर्ज हो गए हैं। इंग्लैंड में टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय सचिन तेंदुलकर(1575) हैं। राहुल द्रविड़ (1376)उनके बाद दूसरे स्थान पर हैं। केएल राहुल इस सूची में 1146 रन के साथ चौथे और विराट कोहली(1096) रन के साथ पांचवें पायदान पर काबिज हैं।(फोटो क्रेडिट AP)
रवींद्र जडेजा इंग्लैंड की धरती पर 50+ रन की 10 या उससे ज्यादा पारी खेलने के साथ-साथ 10 या उससे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गैरी सोबर्स के बाद दूसरे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। (फोटो क्रेडिट AP)