जीत ने बढ़ाई उम्मीद, जानें अब प्लेऑफ में कैसे पहुंचेगी पंजाब किंग्स

PBKS Play Off Qualification Scenario: प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए लखनऊ के खिलाफ पंजाब किंग्स को हर हाल में जीत की दरकार थी। अय्यर एंड कंपनी ने वही किया। लखनऊ को 196 पर रोकने के बाद पंजाब किंग्स ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को नया पंख लगा दिया। हालांकि, अब भी पंजाब को इसके लिए दूसरी टीमों पर निर्भर रहना होगा। चलिए जानते हैं कि अब प्लेऑफ में कैसे पहुंच सकती है पंजाब किंग्स?

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated May 23 2026, 23:34 IST
जीत ने बढ़ाई प्लेऑफ की उम्मीदImage Credit : IPL01 / 08

जीत ने बढ़ाई प्लेऑफ की उम्मीद

लखनऊ के खिलाफ मैच में पंजाब किंग्स की जीत ने उसके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद को जिंदा रखा है। पंजाब को रेस में बने रहने के लिए सबसे पहले लखनऊ को हराना था और फिर दूसरी टीमों के रिजल्ट पर निर्भर रहना था। अय्यर एंड कंपनी ने यही किया। इस टीम ने अपने हाथ में जो था वो काम कर दिया है।

197 रन का था टारगेटImage Credit : IPL02 / 08

197 रन का था टारगेट

इस मुकाबले में टॉस जीतकर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजी चुनी। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन का स्कोर खड़ा किया। लखनऊ की ओर से जोश इंग्सिल ने 72 और आयुष बडोनी ने 43 रन की पारी खेली। बाद में अब्दुल समद ने भी 37 रन की अहम पारी खेली।

प्रभसिमरन सिंह और अय्यर ने दिलाई जीतImage Credit : IPL03 / 08

प्रभसिमरन सिंह और अय्यर ने दिलाई जीत

पंजाब किंग्स ने 197 रन का लक्ष्य 3 विकेट खोकर 2 ओवर शेष रहते हासिल कर लिया। पंजाब की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह इस जीत के हीरो रहे। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 140(76) रन की साझेदारी की और पंजाब की जीत सुनिश्चित कर दी। प्रभसिमरन सिंह ने 39 गेंद में 69 रन की विस्फोटक पारी खेली। ​

अय्यर का पहला आईपीएल शतकImage Credit : IPL04 / 08

अय्यर का पहला आईपीएल शतक

पंजाब की इस जीत में श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेली। अय्यर ने 51 गेंद में 11 चौके और 5 छक्के की मदद से नाबाद 101 रन की पारी खेली। अय्यर की इस पारी ने ना केवल पंजाब के लगातार 6 हार पर ब्रेक लगा दिया बल्कि प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है।

अब प्लेऑफ में कैसे पहुंचेगी पंजाबImage Credit : IPL05 / 08

अब प्लेऑफ में कैसे पहुंचेगी पंजाब

लखनऊ के खिलाफ जीत के बाद पंजाब किंग्स के 14 मैच में 7 जीत और 6 हार के साथ 15 अंक हो गए हैं। फिलहाल टीम प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है और अब उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दो टीम राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स पर निर्भर रहना होगा।

राजस्थान की हार मांगेगा पंजाब Image Credit : IPL06 / 08

राजस्थान की हार मांगेगा पंजाब

पंजाब किंग्स को अगर प्लेऑफ के क्ववालीफाई करना है तो सबसे पहले उसे राजस्थान रॉयल्स की हार की दरकार होगी। रविवार को राजस्थान अपना आखिरी मुकाबला मुंबई के खिलाफ खेलने वाली है। राजस्थान की हार ही पंजाब को प्लेऑफ की रेस में बनाए रखेगी। अगर राजस्थान जीत जाती है तो वो क्वालीफाई कर जाएगी और पंजाब किंग्स रेस से बाहर हा जाएगी।

कोलकाता के हाथ में आखिरी बाजी Image Credit : IPL07 / 08

कोलकाता के हाथ में आखिरी बाजी

अगर राजस्थान रॉयल्स दोपहर का मुकाबला हार जाती है, तब भी पंजाब किंग्स को कोलकाता और दिल्ली के बीच होने वाले मैच का इंतजार करना पड़ेगा। कोलकाता के पास भी 15 अंक पर पहुंचने का मौका है, लेकिन फिलहाल पंजाब नेट रन रेट के मामले में कोलकाता से बेहतर है और उसे जीत के साथ नेट रन रेट में भी सुधार करना पड़ेगा।

क्वलीफिकेशन का गणितImage Credit : IPL08 / 08

क्वलीफिकेशन का गणित

मुंबई अगर राजस्थान के खिलाफ मुकाबला जीत जाती है तो कोलकाता को दिल्ली के खिलाफ 77 रन से जीत दर्ज करनी होगी। चेज करने की स्थिति में कोलकाता को 180 रन का टारगेट 12 से 12.4 ओवर में करना होगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो पंजाब किंग्स प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!