पूरन ने रचा इतिहास, LSG के किसी बल्लेबाज ने नहीं किया ऐसा

Fastest Fifty in IPL: आईपीएल 2026 के 47वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 228 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस मैच में लखनऊ के बल्लेबाज निकोलस पूरन ने 63 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 छक्के और 1 चौका जड़ा।

Authored by: आदित्य साहूUpdated May 4 2026, 22:40 IST
निकोलस पूरन का धमाकाImage Credit : IPL/BCCI01 / 07

निकोलस पूरन का धमाका

लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज निकोलस पूरन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के 47वें मैच में 50 रन बनाकर इतिहास रच दिया। उन्होंने इस सीजन का पहला अर्धशतक जड़ा है।

16 गेंदों में जड़ी हाफ सेंचुरीImage Credit : IPL/BCCI02 / 07

16 गेंदों में जड़ी हाफ सेंचुरी

निकोलस पूरन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मात्र 16 गेंदों में हाफ सेंचुरी जड़ी। इसमें उन्होंने 8 छक्के और 1 चौके लगाए। पूरन आखिर में 21 गेंदों में 63 रन बनाकर आउट हुए।

लखनऊ के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टीImage Credit : IPL/BCCI03 / 07

लखनऊ के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी

इसके साथ ही पूरन ने लखनऊ के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले 15 गेंदों में हाफ सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड था, जो पूरन का ही बनाया हुआ था। उन्होंने RCB के खिलाफ साल 2023 में यह कारनामा किया था।

टॉप-6 में से 5 में पूरन का नामImage Credit : IPL/BCCI04 / 07

टॉप-6 में से 5 में पूरन का नाम

अगर लखनऊ के लिए सबसे तेज हाफ सेंचुरी की बात करें तो इस लिस्ट में टॉप-6 में 5 में पूरन का ही नाम है। उन्होंने लखनऊ के लिए 15 गेंदों में, 16 गेंदों में, 18 गेंदों में, 19 गेंदों में और 20 गेंदों में हाफ सेंचुरी जड़ने का कारनामा किया है। पांचवे नंबर पर काइल मेयर्स का नाम है, उन्होंने भी लखनऊ के लिए 20 गेंदों में हाफ सेंचुरी जड़ी है।

300 का स्ट्राइक रेटImage Credit : IPL/BCCI05 / 07

300 का स्ट्राइक रेट

मुंबई इंडियंस के खिलाफ पूरन ने 21 गेंदों में 63 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 छक्के और 1 चौका लगाया। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 300 का रहा। आईपीएल इतिहास में पूरन की यह दूसरी सबसे तेज फिफ्टी थी।

20 से कम गेंदों में 50 जड़ने में नंबर-2Image Credit : IPL/BCCI06 / 07

20 से कम गेंदों में 50 जड़ने में नंबर-2

निकोलस पूरन ने अपने IPL करियर में 20 से कम गेंदों में 5 हाफ सेंचुरी जड़ी है। इस मामले में वह दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। IPL में 20 से कम गेंदों में सबसे ज्यादा हाफ सेंचुरी जड़ने का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम है। उन्होंने 20 से कम गेंदों में 6 हाफ सेंचुरी जड़ी है।

कैसा रहा पूरन का IPL करियरImage Credit : IPL/BCCI07 / 07

कैसा रहा पूरन का IPL करियर

पूरन ने आईपीएल में अब तक कुल 99 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 96 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 32.07 की औसत और 164.84 के स्ट्राइक रेट से कुल 2438 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से इस दौरान 15 अर्धशतक निकले हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!